{"_id":"10-44896","slug":"Pratapgarh-44896-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में उतरा हाईवोल्टेज करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में उतरा हाईवोल्टेज करंट
Pratapgarh
Updated Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुंडा (ब्यूरो)। कस्बे में हाईवोल्टेज बिजली ने जमकर तांडव मचाया। घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। इससे लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गुरुवार की रात अचानक ट्रांसफार्मर में आई खराबी के चलते एक फेस में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो गया। इससे फरेंदूपुर, राजेंद्रनगर मोहल्ले के लोगों के घरों में जल रहे बिजली के बल्ब धड़ाधड़ फुंकने लगे। पंखे, कूलर, टेलीविजन, प्रेस समेत अन्य बिजली के उपकरण भी जल गए। यह देख घरों में भगदड़ सी मच गई। मामले की जानकारी देकर लोगों ने बिजली की सप्लाई बंद कराई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दो घंटे बाद खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल कराई। हाईवोल्टेज बिजली ने लोगों की जेब खाली कर दी।
विज्ञापन