फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दलाल कहने पर जिला अस्पताल में हंगामा

दलाल कहने पर जिला अस्पताल में हंगामा

Sun, 30 Mar 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Sun, 30 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल में दलाल कहकर धक्का देने पर डॉक्टर के खिलाफ आशाओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसको लेकर वे हंगामा करने लगीं। काफी संख्या में आशाएं एकत्र हो गईं और तोड़फोड़ करने लगीं। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। काफी देर हंगामे के बाद सीएमओ के समझाने पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक आशा ने अपनी बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी बहन की बच्चेदानी का आपरेशन होना था। इसके लिए जिला अस्पताल के सर्जन ने बहन के परिजनों को शनिवार को मिलने के लिए कहा था। सुबह वह ओटी में आपरेशन कर रहे थे। इसी बीच आशा डॉक्टर से मिलने के लिए बहन के परिजनों के साथ ओटी पहुंच गई। आशा को देख वह भड़क गया और दलाल कहते हुए धक्का देकर बाहर निकाल दिया। डॉक्टर की हरकत से आशा आगबबूला हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर आशाओं का हुजूम जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगा। यह देख डॉक्टर ने ओटी में घुसकर अंदर से ताला बंद कर लिया। आशाओं ने जिला अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। सीएमओ का घेराव करने पर मामले की जानकारी नगर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ सिटी सुरेशचंद्र रावत, नगर कोतवाल लल्लल सिंह समेत भारी फोर्स पहुंच गई। पीड़ित आशा को सीएमओ के समझाने के बाद मामला शांत हो सका। आशा का आरोप था कि आपरेशन के लिए पांच हजार रुपये मांग रहे थे। शुल्क से अधिक देने से मना करने पर दलाल कहकर धक्का मार दिया था। इस बाबत सीओ सिटी ने बताया कि आशा की ओर से डॉक्टर के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed