{"_id":"10-43362","slug":"Pratapgarh-43362-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल बाल बचे लोग
Pratapgarh
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विश्वनाथगंज। शुक्रवार की रात इलाहाबाद की ओर जा रहा एक ट्रक विश्वनाथगंज बाजार में अनियंत्रित होकर एक दुकान मेें घुस गया। इससे हड़कंप मच गया। बगल में सो रहा एक युवक बाल बाल बच गया। ट्रक के घुसने से दुकान और उसमें रखा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
बाजार निवासी बृजेश गुप्ता की घर के बाहर किराने की दुकान है। शुक्रवार की रात दुकान बंद वह घर के अंदर सो रहा था। रात करीब दो बजे जोरदार आवाज हुई तो वह बाहर आया तो दुकान में ट्रक को घुसे देख चौंक पड़ा। ट्रक की टक्कर से मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि वहीं दुकान के बगल सो रहा पड़ोसी पप्पू गुप्ता बाल बाल बच गया था। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। लोगों ने चालक को नीचे उतारकर जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक और चालक सहबान पुत्र शाह मोहम्मद निवासी लखनपुर, थाना शंकरगढ़, जिला इलाहाबाद थाने ले गई।