फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   राष्ट्र सेवा करना ही एनएसएस का उद्देश्य

राष्ट्र सेवा करना ही एनएसएस का उद्देश्य

Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुंडा (ब्यूरो)। क्षेत्र के बीएन सिंह स्मारक महाविद्यालय पुवांसी में गुरुवार को एनएसएस कैंप की शुरुआत हुई। प्राथमिक पाठशाला रामदास पट्टी में आयोजित विशेष शिविर का शुभारंभ प्रबंधक यशवंत बहादुर सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि राष्ट्र की सेवा करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य है।
विज्ञापन

पहले दिन स्वयंसेवी छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक यशवंत बहादुर सिंह ने स्वयंसेवी छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया। कहा कि यह शिविर छात्रों में देश प्रेम की भावना जागृत करता है। इसके माध्यम से स्वयंसेवी छात्रों को गांव में व्याप्त कुरीतियों, लोगों की अज्ञानता के बारे में जानकारी मिलती है। छात्राें ने डिहवा, रामदास पट्टी, झझवारा, नेवादा, कबीर का पुरवा आदि गांवों का भ्रमण कर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। इस मौके पर प्राचार्य अशोक सिंह, कार्यक्रमाधिकारी बृजेश सिंह, अंकुश यादव, बृजेंद्र शर्मा, सारिका, पन्नेलाल, लाल जी सिंह, सत्या, श्रद्धा, अर्चना, रवि, सविता, सलमान, अभिमन्यु, सुशीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed