फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव

पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव

Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के गौराडांड़ गांव में रविंद्र गुप्ता (14) पुत्र रमाशंकर का शव घर की बाउंड्री के भीतर पेड़ से लटकता मिला। सुबह करीब 8 बजे उसकी दादी घर से बाहर निकली तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

रविंद्र अपनी दादी के साथ रहता था। पिता रमाशंकर, रविंद्र के दो भाइयों, दूसरी पत्नी और उसके बच्चाें के साथ दिल्ली में रहता है। रविवार सुबह करीब आठ बजे घर की बाउंड्री के भीतर नीम के पेड़ से उसका शव लटकता मिला। किसी काम से घर से बाहर निकली उसकी दादी ने नजारा देखा तो वह चीखते हुए दौड़ पड़ी। आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। एसओ अंतू महेंद्र सिंह देव ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोर ने फांसी लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रविंद्र करीब स्थित शिशु मंदिर में कक्षा छह का छात्र था। शनिवार को उसने दादी के कुछ जेवर चोरी कर लिए। इन जेवरों को वह क्लास में दो सौ रुपये में बेचना चाहता था। क्लास के बच्चाें ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दे दी। स्कूल से सूचना घर आई तो दादी स्कूल पहुंच गई और उसे जमकर डांट लगाई थी। धमकी दी थी कि पिता के दिल्ली से आने पर वह उसकी करतूत बताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र से पहले उसकी बड़ी बहन औरक भाई की भी संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। किशोर की मौत के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। रवींद के तीन और भाई व एक बहन थी। बड़ी बहन भी दादी के साथ रहती थी। उसकी शादी तय हो गई थी। इसके बाद संदिग्ध हालात में जलने से उसकी मौत हो गई। रविंद्र की मां की भी मौत 14 साल पहले दिल्ली में संदिग्ध हालात में जलने से हुई थी। मां की मौत के बाद रमाशंकर ने दूसरी शादी कर ली थी। वह रविंद्र के तीन भाइयाें और दूसरी पत्नी के साथ दिल्ली में रहने लगा। रमाशंकर को दूसरी पत्नी से भी बच्चे हैं। रविंद्र के एक भाई की दिल्ली में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रविंद्र के दो भाई रोहित और राहुल पिता के साथ दिल्ली में रहते हैं। मां, बहन, भाई की मौत के बाद रविंद्र की मौत ने आसपास के लोगाें को झकझोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed