{"_id":"10-40130","slug":"Pratapgarh-40130-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ती रही विकास के एनकाउंटर की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ती रही विकास के एनकाउंटर की अफवाह
Pratapgarh
Updated Fri, 24 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस के लिए चुनौती बन चुके विकास के एनकाउंटर की अफवाह गुरुवार को पूरे दिन गर्म रही। अधिकारियों के साथ ही अखबार के कार्यालयाें में भी फोन घनघनाते रहे। कभी सुल्तानपुर तो कभी जौनपुर में एनकाउंटर की अफवाह रही।
जूबाए अध्यक्ष राजदत्त मिश्र की हत्या सहित कई लूट और हत्या के मामले में वांटेड विकास सिंह की तलाश में जिले के साथ ही आसपास के जिलों की भी पुलिस खाक छान रही है। अब तक उसे 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी घोषित किया गया है। इनाम की राशि 50 हजार रुपये करने की प्रक्रिया चल रही है। एक दिन पहले जौनपुर के बादशाहपुर में बैंक लूट की एक घटना में कुछ अपराधियों के साथ विकास के भी पकड़े जाने की चर्चा हुई। बाद में पता चला कि लूटकांड में जिले के बाघराय क्षेत्र के कोड़राजीत गांव का पवनेश गिरफ्तार हुआ है। बुधवार देर रात से अचानक विकास के एनकाउंटर की चर्चा होने लगी। कभी कहा किया वह जौनपुर में मुठभेड़ में मारा गया तो कभी सुल्तानपुर। किसी ने एसटीएफ द्वारा इलाहाबाद में पकड़े जाने की बात कही। पुलिस के अधिकारी भी दिनभर इन चर्चाओं से हलकान रहे। मीडिया के साथ ही तमाम परिचितों को उन्हें जवाब देना पड़ा। पुलिस अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि जिले के साथ ही बाहर की पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। वह अभी पकड़ में नहीं आया।