फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नहीं आई विवि की टीम, एलएलबी परीक्षा हुई क्लीन

नहीं आई विवि की टीम, एलएलबी परीक्षा हुई क्लीन

Sun, 15 Dec 2013 05:41 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Sun, 15 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
चिंतामणि विधि स्नातक महाविद्यालय के छात्रों की एमडीपीजी में चल रही परीक्षा शनिवार को 55 परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया। परीक्षा के दौरान अवध विश्वविद्यालय की जांच टीम नहीं पहुंची। एक भी नकलची कॉलेज में नहीं पकड़े गए। दोनाें पहर की परीक्षा में गेट पर चेकिंग के बाद छात्रों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

शहर के एमडीपीजी कालेज को चिंतामणि विधि स्नातक महाविद्यालय के छात्रों का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसका शुरुआती दौर में छात्रों ने तगड़ा विरोध किया था। बाद में वह परीक्षा देने को राजी हो गए। इधर कई दिन से रुक-रुक कर चल रही परीक्षा में शनिवार को प्रथम पाली में 448 छात्रों को परीक्षा देनी थी, मगर परीक्षा में कुल 413 परीक्षार्थी ही शामिल हुए और 35 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी मीटिंग में 225 छात्रों में 205 ने एमडीपीजी में परीक्षा दी। दूसरे पहर भी 20 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा के दौरान अवध विश्वविद्यालय से आने वाली जांच टीम नहीं पहुंची। पूर्व की परीक्षाओं में टीम ने कई नकलचियों को दबोच कर रेस्टीकेट किया था। वह जांच टीम नहीं नहीं आई और परीक्षा पूरी तरह क्लीन रही। एमडीपीजी की टीम इतनी सख्त रही कि एक भी नकलची नहीं पकड़े गए। इसके पूर्व की परीक्षाओं में कॉलेज ने भी नकलचियों के गिरेबान को दबोच कर रेस्टीकेट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed