फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फिर मटुकनाथ ने की जूली से शादी

फिर मटुकनाथ ने की जूली से शादी

Thu, 05 Dec 2013 05:41 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Thu, 05 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में मटुकनाथ और जूली प्रकरण जैसा मामला सामने आया है। इलाके के एक शादीशुदा शिक्षक ने इंटर की छात्रा को बहला-फुसलाकर शादी कर ली। पिता का आरोप है कि शिक्षक की दबंगई के चलते वह अपने पैतृक गांव नहीं जा पा रहा है। इस बाबत गांव में हुई बिरादरी की पंचायत से मुकर कर शिक्षक उसे प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव के व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव का एक युवक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। वह उसकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर आता था। इसी दौरान शिक्षक ने उसकी बेटी को बरगला कर प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया और उसकी बेटी से शादी कर ली। सरकारी कर्मचारी होते हुए वह दूसरा विवाह नहीं कर सकता था। शिक्षक पति की इस करतूत से आहत उसकी पत्नी ने तलाक व गुजारे का मुकदमा अदालत में दायर कर रखा है। इस मामले को लेकर जब गांव में पंचायत रखी तो उसे पंचायत में लताड़ा गया और पत्नी रखने का फरमान सुनाया गया। इसके बावजूद वह न तो पत्नी को लाया और न उसकी बेटी को मुक्त किया। पंचायत बुलाने और उसका विरोध करने के कारण वह गांव में जमीन को जोतने बोने नहीं दे रहा है। इससे उसका खेत परती पड़ा है। पीड़ित ने इस शिकायत की एक प्रति शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस को देकर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed