{"_id":"10-37022","slug":"Pratapgarh-37022-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोड़ा गया सीज हुआ सात सौ मीट्रिक टन अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोड़ा गया सीज हुआ सात सौ मीट्रिक टन अनाज
Pratapgarh
Updated Tue, 12 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
चिलबिला स्थित एक पेट्रोल पंप पर राशन की बोरियों से अनाज चुराते हुए पकडे़ गए 38 ट्रकों पर लदे सात सौ मीट्रिक टन गेहूं और चावल को जिलाधिकारी ने रिलीज कर दिया है। यह राशन अब ब्लाक के गोदामों पर पहुंचने लगा है।
जिले के आठ ब्लाकों के बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए सीज हुआ गेहूं और चावल को जिलाधिकारी ने मुक्त कर दिया है। यह राशन ब्लाक के गोदामों पर पहुंचना प्रारंभ हो गया है। एसडीएम सदर ने बीते माह कालाबाजारी का खुलासा करते हुए चिलबिला के एक पेट्रोल पंप पर सात सौ मीट्रिक टन गेहूं और चावल, जो 38 ट्रकों पर लदे हुए थे, सीज कर दिया था। खाद्य विभाग ने अक्तूबर माह में सीज हुए इस राशन को नवंबर माह में ब्लाक के गोदामों पर भेजना प्रारंभ कर दिया है। दिसंबर माह में यह राशन गरीबों को वितरित किया जाएगा। बतादें कि बीते माह ट्रक सहित राशन सीज होने के कारण कोटे की दुकानों पर अनाज देर से पहुंचा था। डिप्टी आरएमओ डीपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के अनाज मुक्त करने के बाद गोदामों पर भेजा जा रहा है।