फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कर्मचारियों ने फिर पकड़ी आंदोलन की राह

कर्मचारियों ने फिर पकड़ी आंदोलन की राह

Tue, 12 Nov 2013 05:39 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Tue, 12 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से कर्मचारियों ने कार्यालयों में तालाबंदी कर आंदोलन करने का फैसला किया है। आंदोलन को धार देने के लिए कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने राज्य कर्मचारी अधिकार मंच का गठन किया है। एकजुट कर्मचारी आंदोलन को सफल बनाने के लिए विभागों में तालाबंदी के साथ ही धरना-प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन को बहाल करने, संविदा और निगम कर्मियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, वेतन विसंगतियों को दूर करने से सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी महासंघ और कर्मचारी संयुक्त परिषद ने संयुक्त रूप से राज्य कर्मचारी अधिकार मंच का गठन कर आंदोलन करने का फैसला किया है। राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीपी सिंह और जिलामंत्री वकील अहमद ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह सफल रहेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जब तक कर्मचारी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होगा तब तक उसे सफलता मिलने वाली नहीं है। राज्य कर्मचारी अधिकार मंच की लड़ाई एक विभाग या एक संवर्ग के कर्मचारी के लिए नहीं है बल्कि पंद्रह सूत्रीय मांगों में सभी विभागों और निगमों के कर्मचारी शामिल हैं। उधर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मनोकानिका उपाध्याय और जिला मंत्री मिथलेश कुमार सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर विकास भवन में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कर्मचारी नेताओं ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की बात करते हुए चेताया है कि जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती है आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed