{"_id":"10-30538","slug":"Pratapgarh-30538-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रोफार्मा पढ़े अनुदेशकों ने बनाए दस्तखत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रोफार्मा पढ़े अनुदेशकों ने बनाए दस्तखत
Pratapgarh
Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। कलावर्ग अभ्यर्थियों को अनुबंध पत्र भरने के लिए दस बजे बुलाया गया था मगर कर्मचारी बारह बजे के बाद पहुंचे। परेशान अनुदेशक कभी बीएसए कार्यालय तो कभी पुलिस लाइन का चक्कर लगाते रहे। अनुबंध पत्र अंग्रेजी में होने से अनुदेशकों ने बगैर पढ़े ही हस्ताक्षर कर दिया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की तैनाती के लिए गुरुवार को कलावर्ग के अभ्यर्थियों को अनुबंध पत्र भरने के लिए पुलिस लाइन स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुलाया गया था। अभ्यर्थियों को दस बजे आने को कहा गया था इससे अधिकांश लोग सुबह साढे़ नौ बजे ही पहुंच गए। इसमें अधिकांश वे लोग भी शामिल थे जो बुधवार को नियुक्तिपत्र लेने से वंचित रह गए थे। ग्यारह बजे तक जब कर्मचारी नहीं पहुंचे तो अनुदेशकों की परेशानी बढ़ने लगी। चयनित अनुदेशक कभी बीएसए कार्यालय तो कभी पुलिस लाइन का चक्कर लगाने लगे। लगभग सवा बारह बजे कर्मचारियों के पहुंचने पर अनुदेशकों ने राहत की सांस ली। चयनित अनुदेशकों ने अंग्रेजी में प्रिंट प्रोफार्मा (अनुबंधपत्र) को पढे़ बगैर ही हस्ताक्षर बना दिया। कर्मचारियों ने अनुदेशकों के मूल अभिलेख को जमाकर सत्यापन कराने की बात कही है। 22 जून को शारीरिक शिक्षा के अनुदेशकों का अनुबंध पत्र भराया जाएगा।