फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   स्मार्ट कार्ड बनवाने को बढ़ी भीड़

स्मार्ट कार्ड बनवाने को बढ़ी भीड़

Fri, 22 Mar 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Fri, 22 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए जूझ रहे गरीबों की गुरुवार को जबरदस्त भीड़ रही। सीएमओ कार्यालय कर्मचारी भवन के ऊपर लगा काउंटर हंगामे के बाद दोपहर एक बजे परिसर में स्थापित कर दिया गया। वहां पुलिस की मौजूदगी में आए लोगों का कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन

शहरियों का स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए जिला अस्पताल में कई दिन से काउंटर लग रहा है। दो दिन पूर्व सीएमओ कार्यालय में धरना व उनके खिलाफ नारेबाजी हुई तो एक काउंटर बढ़ा दिया गया। दूसरा काउंटर कर्मचारी भवन के दूसरे तल पर पहले से ही चल रहा था। गुरुवार को कार्ड बनवाने वालों की काफी भीड़ रही। सीएमओ दफ्तर के सामने अस्पताल परिसर व दूसरे तल के काउंटर पर भी कार्ड बन रहा था। अचानक कार्ड बनवाने पहुंचे कुछ लोग दूसरे तल के काउंटर पर हंगामा करने लगे। इससे वहां अन्य कमरों में बैठे कर्मियों का काम प्रभावित होने लगा। बात अफसरों तक पहुंची तो उस काउंटर को भी दोपहर के वक्त अस्पताल परिसर में स्थापित कर दिया गया। वहां मौजूद पुलिस ने कतार लगवा लोगों का कार्ड बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed