{"_id":"10-22737","slug":"Pratapgarh-22737-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से युवक घायल
Pratapgarh
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। दुर्घटना में घायल युवक को समाजवादी स्वास्थ्य सेवा की एंबुलेंस मंगलवार को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। उसके पास से 70 हजार रुपये मिले। घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं लोनिवि कार्यालय के समीप एक युवक बेहोशी की हालत में मिला है।
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी जब्बार का पुत्र मो. अजीज (26) बाइक से देवसरा की ओर आया था। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के पास बस की टक्कर से वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने 108 नंबर पर सूचना दी तो समाजवादी स्वास्थ्य सेवा की 912 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों को उसकी जेब में 70 हजार रुपए और मोबाइल फोन समेत अन्य सामान मिला। मोबाइल में दर्ज नंबरों के आधार पर परिजनों को जानकारी दी गई। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया है। एक अन्य घटना में नगर के लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के समीप एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। वहां मौजूद ठेकेदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।