{"_id":"10-22690","slug":"Pratapgarh-22690-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने स्वर्णकार को अगवा कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स ने स्वर्णकार को अगवा कर लूटा
Pratapgarh
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के नजदीक जोगापुर में बाइक सवार बदमाशों ने टेंपो से घर जाते स्वर्णकार को अगवा कर लूट लिया। बदमाश टेंपो सहित उसे लेकर दूर चले गए और लूटने के बाद भाग निकले। भुक्तभोगी शिकायत लेकर व्यापारी नेताओं के पास पहुंचा तो लोगों ने कोतवाली में शिकायत की।
घटना रविवार देर शाम की है। रानीगंज का निवासी मनोज सोनी शहर के श्यामबिहारी गली में आभूषण का कारोबार करता है। उसका भतीजा अतुल भी उसके साथ रहता है। शाम को वह दुकान बंद कर अतुल के साथ भाजपा कार्यालय के सामने से रानीगंज जाने वाले टेंपो पर बैठा। टेंपो में दो युवक और आकर बैठ गए। यह लोग अभी शहर के करीब जोगापुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि टेंपो में बैठे दोनों युवकों ने तमंचे के बल पर चालक को रोक लिया। तभी देवकली की ओर से बाइक सवार तीन लोग और पहुंचे और वे टेंपो चालक व व्यापारी को अगवा कर गली की ओर चले गए। वहां व्यापारी से 21 ग्राम सोना और सौ ग्राम चांदी लूटकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी व्यापार मंडल के नेताओं के पास पहुंचा और घटना की बाबत जानकारी दी। देर रात व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। भंगवा चुंगी के सिपाहियों ने घटना को गलत बताया। जबकि शहर कोतवाल ने जानकारी से इनकार किया।