फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बिहारगंज में बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर

बिहारगंज में बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। दीपावली के ठीक पहले चोरों ने कोतवाली पुलिस को चुनौती दे डाली। बैंक में सेंध लगाकर चोर स्ट्रांगरूम तक पहुंच गए। तिजोरी खोलने में नाकाम रहने पर कंप्यूटर उठा ले गए। वारदात की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सीओ सिटी और नगर कोतवाल ने एसओजी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के बिहारगंज स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में शनिवार शाम ताला डालकर प्रबंधक और कर्मचारी घर चले गए। सोमवार सुबह दस बजे जब बैंक के कर्मचारी ताला खोलकर भीतर दाखिल हुए सारा सामान अस्तव्यस्त मिला। बैंक भवन के पीछे की ओर से सेंध लगी हुई थी। स्ट्रांग रूम का ताला टूटा पड़ा था। कंप्यूटर और कुछ कीमती सामान गायब था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बैंक में चोरी की खबर से हड़कंप मच गया। सीओ सिटी शिवाजी शुक्ल और नगर कोतवाल पहुप सिंह, एसओजी प्रभारी हेमंत भूषण सिंह, अरविंद सिंह छानबीन करने पहुंचे। स्ट्रांग रूम पर लगे दरवाजे का ताला तोड़ने में चोर जरूर कामयाब हुए लेकिन तिजोरी खोलने में असफल रहे। तिजोरी न खुलने पर वजनदार हथौड़े से प्रहार भी किया गया था। इस बाबत बैंक के मैनेजर प्रमोद कुमार सिंह ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के राजापाल चौराहे के समीप गत दिनों सेंट्रल बैंक में भी चोर सेंध लगाकर घुसे थे। चोरों ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन यहां भी कामयाब नहीं हो सके थे। इसके अलावा दो माह पहले आसपुर देवसरा के ढखवा बाजार में चोरों ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में सेंध लगाई थी। इसके बावजूद रात में बैंकों की सुरक्षा के लिए न तो पुलिस प्रशासन और न ही बैंक प्रबंधन इंतजाम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed