फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   धनतेरस: खरीददारी से पहले जानें शुभ मुहूर्त

धनतेरस: खरीददारी से पहले जानें शुभ मुहूर्त

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। रविवार को धनतेरस पर खारीददारी के लिए बाजार निकलते समय शुभ मुहूर्त का खयाल जरूर रखें। गलत समय पर खरीददारी धनतेरस का पूर्ण फल नहीं देगा। यह ध्यान दें कि पर्व का लग्न सुबह दस के बाद से शुरू होगा। इसके पहले लक्ष्मी पूजन का उपयुक्त वक्त नहीं माना गया है। ज्योतिषाचार्य की मानें तो खरीददारी के शुभ मुहूर्त निर्धारित हैं। अच्छे लग्न में खरीददारी से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
विज्ञापन

दीपावली के पहले धनतेरस पर खरीददारी की परम्परा सदियों से चली आ रही है। उसके पीछे एक विशेष मंतव्य माना गया है। जानकार बताते हैं कि धनतेरस पर खरीददारी व लक्ष्मी पूजन का विधान है। ऐसा करने वाले मां लक्ष्मी के कृपापात्र होते हैं। मगर खरीददारी से पहले शुभ मुहूर्त का ध्यान देना जरूरी है। रविवार को सुबह 10.20 मिनट के उपरांत धनत्रयोदशी पर्व का लग्न शुरू होगा। मगर यह लग्न शुरू होते ही खरीददारी के योग नहीं हैं। शाम 5.20 मिनट के बाद से खरीददारी के योग शुरू होंगे। उसके बाद सारी रात लोग खरीददारी कर सकते हैं। मगर खरीददारी का मुहूर्त शुरू होने से पहले ऐसा करना पूर्ण फलदायी नहीं माना गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed