फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   9th, 10th student's data will be online

फर्जीवाड़ा रोकने को ऑनलाइन होगा कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों का डाटा

Mon, 17 Oct 2016 11:44 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Mon, 17 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
9th, 10th student's data will be online
इस प्लान के तहत 2 एमबीपीएस की स्पीड शुरुआत में 1 जीबी के लिए ही मिलेगी। इसके बाद 1 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 249 रुपये में 300 जीबी डाटा प्लान का फायदा 6 महीने तक मिलेगा। इसमें टेलीफोन का मासिक किराया अतिरिक्त से नहीं लिया जाएगा और सोमवार से शनिवार रात्रि 9 बजे से प्रात: 7 बजे तक और रविवार को पूरा दिन किसी भी नेटवर्क पर देश में कहीं भी सभी कॉल मुफ्त में होंगी।

विज्ञापन
फर्जी डिग्री पर नौकरी हथियाने का मंसूबा अब सफल नहीं हो पाएगा। विभिन्न बोर्डों के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से बारह तक के छात्र-छात्राओं का डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। ऑनलाइन होने वाली फीडिंग में बच्चों का नाम, पिता और माता के नाम के साथ ही पते का विवरण भी अपलोड किया जा रहा है। इससे देश के किसी भी हिस्से में बैठा व्यक्ति इसकी जानकारी कर सकेगा कि छात्र ने किस स्कूल में किस वर्ष में कौन सी परीक्षा उत्तीर्ण की है।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत यूपी बोर्ड, सीआईएससीई, सीबीएसई, संस्कृत और मदरसा बोर्ड के सभी छात्र-छात्राओं का डाटा ऑनलाइन करने की योजना शासन ने बनाई है। इसके तहत छात्र-छात्राओं से जुड़ी 35 बिंदुओं की जानकारी स्कूलों से इकट्ठा की जा रही है। इसमें आधार कार्ड नंबर,पिता का नाम, माता का नाम, पिछली उत्तीर्ण परीक्षा और प्राप्तांक व उत्तीर्ण प्रतिशत आदि शामिल हैं। जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और वित्तविहीन स्कूलों से यह सूचनाएं मांगी गई हैं। बताया जा रहा है कि डाटा डीआईओएस कार्यालय आते ही वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शासन की इस पहल से कॉलेजों में हड़कंप की स्थिति है। खासतौर से फर्जीवाड़ा करने वालों में खासा बेचैनी है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अब विद्यालयों से प्रत्येक वर्ष कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों का डाटा मांगा जाएगा। यह भी पता चला है कि कुछ कॉलेज प्रशासन ये डाटा उपल्ब्ध कराने में आनाकानी कर रहे हैं। डीआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि सभी बोर्ड के कॉलेजों से सूचना मांगी गई है। कॉलेजों को ये डाटा सॉफ्ट कॉपी के साथ ही हार्ड कॉपी भी उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed