{"_id":"5cc49908bdec2207073c3bf5","slug":"81556388104-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां जाएंगी 323","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां जाएंगी 323
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहां जाएंगी 32386 छात्र-छात्राओं की फौज
जिले में न तकनीकी संस्थान और न ही मेडिकल कॉलेज, पढ़ाई के लिए होनहारों को थामनी पड़ेगी महानगर की डगर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में विज्ञान वर्ग से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्स व तकनीकी शिक्षा के लिए गैर जिलों का रुख करना पड़ेगा। जिले में एक भी तकनीकी संस्थान व मेडिकल कॉलेज तक नहीं हैं। जबकि विज्ञान वर्ग से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों की संख्या 32386 है।
जिले के बच्चों में विज्ञान विषय के प्रति काफी लगाव है। हर वर्ष यहां से इंटर विज्ञान वर्ग से मेधावियों की लंबी फौज उत्तीर्ण होकर निकलती है। वर्ष 2018-19 सत्र में 52405 परीक्षार्थी परीक्षा सम्मलित हुए। इसमें से 32386 उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों में तकनीकी शिक्षा के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मगर मुश्किल यह है कि अब आगे की पढ़ाई के लिए जिले में कोई भी तकनीकी संस्थान नहीं है। बीटेक व मेडिकल कोर्स के भी कोई संस्थान नहीं हैं। इसके लिए उन्हें बाहर के जनपदों की ओर रुख करना पड़ेगा। जिले में चार राजकीय व सात अनुदानित डिग्री कॉलेज हैं, जबकि प्राइवेट डिग्री कॉलेज की संख्या अधिक है। इसमें से कला वर्ग के अधिक कॉलेज हैं।
इनसेट-----------
एक नजर विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों पर
पंजीकृत बालक 34394
पंजीकृत बालिका 25590
कुल पंजीकृत 59984
परीक्षा सम्मलित 52405
परीक्षा में उत्तीर्ण 32386
परीक्षा में अनुत्तीर्ण 20019