फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   75 thousand rupees looted from finance employee in broad daylight

Pratapgarh News: दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मचारी से 75 हजार लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
75 thousand rupees looted from finance employee in broad daylight
कसेरुआ पुलिस चौकी के करीब शुक्रवार सुबह बेखौफ दो बाइक सवार चार बदमाशों ने वसूली कर लौट रहे फाइनेंस कर्मचारी से 75 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जौनपुर के सिंगरामऊ के परऊपट्टी निवासी चांद बाबू नगर के रस्तीपुर वार्ड के भारत फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है। शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे समूह का पैसा लेने द्वारिका गांव गया था। वह लोगों से रुपये की वसूली कर कार्यालय लौट रहा था। रास्ते में कसेरुआ पुलिस चौकी के पास दो बाइक से आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे घेर लिया। बदमाश तमंचा निकालकर उसे सटाते हुए वसूली का 75 हजार रुपये उससे छीन कर भाग निकले। पीड़ित कर्मचारी की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही। दिन दहाड़े लूट की वारदात इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची स्वाट टीम आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की खोजबीन करने में लगी है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed