{"_id":"5cc1cf66bdec225f4d76e32a","slug":"71556205414-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चा निरस्त होने के विरोध में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चा निरस्त होने के विरोध में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्चा निरस्त होने के विरोध में धरना-प्रदर्शन
डीएम कार्यालय पर नारेबाजी कर बुलंद की आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए आवेदन करने वाले 17 प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त होने से नाराज लोगों ने गुरुवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन कर रहे लोग निरस्त पर्चे को बहाल करने की मांग कर रहे थे।
प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए जिले के 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। बुधवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में जिला निर्वाचन अधिकारी ने 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को अवैध पाते हुए निरस्त कर दिया था। डीएम कार्यालय पर गुरुवार को धरना-प्रदर्शन करने वाले लोगों को आरोप था कि जान-बूझकर आवेदन पत्रों को निरस्त किया गया है। ऐसी दशा में आवेदन पत्रों को बहाल किया जाए। प्रत्याशियों ने चेताया कि अगर आवेदन बहाल नहीं होता है तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर हरिकेश कुमार, कल्पना देवी, सुनील चंद्र पाल, जयसिंह यादव, जगदीश लाल, जय प्रकाश, दिनेश कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।