फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   किसानों की उपेक्षा कर रही योगी सरकार : कृष्णा

किसानों की उपेक्षा कर रही योगी सरकार : कृष्णा

Wed, 23 Aug 2017 06:43 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
किसानों की उपेक्षा कर रही योगी सरकार : कृष्णा
प्रतापगढ़। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने मोदी और योगी सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता खेतों से निकलता है, लेकिन किसानों की तरक्की के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने किसानों से आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसी सरकारों को सबक सिखाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शहर के शगुन पैलेस में बुधवार को बरसात होने के बावजूद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली में हिस्सा लिया। भीड़ से गद्गद् राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि वह अंतिम सांस तक किसानों के हित की लड़ाई लड़ती रहेंगी। 23 अगस्त 1999 को इलाहाबाद में पीडी टंडन पार्क में अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल पर हुए प्राणघातक हमले की निंदा की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि बेल्हा में राजनीतिक परिवर्तन की जरूरत है। लेकिन यह तभी संभव है, जब सभी लोग एकजुट होकर इस दिशा में पहल करें। उन्होंने दलितों और किसानों का शोषण होने का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। गुंडे और माफियाओं को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। महिलाओं की दिनदहाडे़ आबरू लूटी जा रही है। वहीं सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। इस मौके पर छोटेलाल मौर्य, प्रेमचंद्र मौर्य, गंगा प्रसाद यादव, कैलाशनाथ, आनंद हरीराम, अशोक पटेल, लक्खू चौधरी, बलिकरन सरोज, गया प्रसाद पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed