{"_id":"5cc49902bdec22073561a353","slug":"61556388098-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल को मान्यता मिलने पर लोगों में हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल को मान्यता मिलने पर लोगों में हर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--
चिकित्सा क्षेत्र में नहीं भुलाया जा सकेगा डॉ. अलका का योगदान
मरीजों को बांटा गया फल, व्याख्यान माला में शामिल हुए एमएलसी
लालगंज(ब्यूरो)। क्षेत्र में एसआरएन मेडिकल कालेज की पूर्व प्रोफेसर स्व. डॉ. अलका तिवारी की सातवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को विविध आयोजन हुए। पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की पत्नी एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की मां डॉ अल्का की याद में नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किया गया। इसके पश्चात नगर में डॉ. अलका तिवारी के चित्र पर शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर व्याख्यान माला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी उमेश द्विवेदी ने कहा कि चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में डॉ. अलका का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होने कहा कि डॉ. अलका ने सदैव गरीबों व असहायों की की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने लोगों से सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में डॉ. अलका के उदार समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने स्व. डॉ. अलका के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस तिवारी ने किया। अतिथियों का स्वागत आशीष उपाध्याय व आभार प्रदर्शन सह संयोजक समाजसेवी पप्पू तिवारी ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि राममिलन तिवारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, डॉ. वीरेंद्र मिश्रा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर तिवारी, गीता सिंह, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह, रामकुमार पांडेय, आशीष तिवारी, अंजनी आमोघ, दयाशंकर पांडेय, केडी मिश्र, बृजेश द्विवेदी, हृदय मिश्रा, आशू मिश्रा, प्रीतेंद्र ओझा, सिंटू मिश्रा, शुभम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सांगीपुर कस्बे में प्रमोद तिवारी यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अंशुमान तिवारी, ओम पांडेय व यूथ कांग्रेस नेता संतोष सिंह की अगुवाई में डॉ. अलका तिवारी की पुण्य तिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
चोरों ने उड़ाई अधिवक्ता की बाइक
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के धारूपुर पूरे शुक्लन निवासी अधिवक्ता अजय कुमार शुक्ल शुक्रवार की रात अपने भाई विजय की बाइक लेकर असरही गांव में एक निमंत्रण में गए थे। रात दस बजे जब वह घर आने के लिए निकले तो बाइक गायब देख उसके होश उड़ गए। अधिवक्ता ने शनिवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर कोतवाली में दी है।
फोटो--
प्रधानमंत्री के जुमलों से छले गए देश के किसान व युवा : प्रमोद
मोदी सरकार नहीं दे सकी रोजगार, अर्थव्यवस्था व विदेश नीति हुई चौपट
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर। कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने शनिवार को अठेहा के पूरे लोका में आयोजित रैली को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित रैली में प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आम चुनाव से ठीक पहले किसानों को लुभाने के लिए साल भर में छह हजार देने का वायदा किया तो वह भी किसान की जेब पर ही गया, क्योंकि पचास किलो की खाद की बोरी में पांच किलो खाद की मात्र कम कर दी गई। तिवारी ने कहा कि जुमलो व नारों को गढने वाली मोदी सरकार अब सत्ता की विदाई के दौर में भी लोकतंत्र को खतरे में डालने से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता की चाहत में महंगाई, भ्रष्टाचार के साथ ही बदहाल अर्थव्यवस्था एवं कमजोर विदेश नीति के दौर में पहुंचा दिया। कांग्रेस पाटी्र्र की सरकार ही देश का विकास व एकता को मजबूती दे सकती है। उन्होंने सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करने का भरोसा भी दिलाया। रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा के कुशासन से लोगों का रहन सहन व विकास की प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा है। काग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी रत्ना सिंह ने लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह चौहान व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, महेंद्र सिंह, प्रदीप मिश्र, दिनेश मिश्र, दृगपाल यादव, सुधाकर पांडेय, अमिताभ शुक्ल, अवधेश सिंह, रामकृपाल पासी, गुड्डू सिंह, नवीन सिंह, राजू मिश्रा, प्रेम कुमार वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो--
आग में पचास बीघा खेत का गेहूं जला
फायर ब्रिगेड की मदद तीन घंटे बाद पाया जा सका काबू
लालगंज (ब्यूरो)। अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट मेें आने से खेत में लगभग पचास बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई। अगलगी में तीन पंपिंग सेट भी जल गए। तीन घंटे मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
लालगंज कोतवाली के कल्याणपुर गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के झोंकों के चलते आग फैलती चली गई और विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से गांव के सुमन पांडेय, रामसजीवन, शिवलाल सरोज, मिठाल लाल, संजय कोरी, कल्लू गौतम, रामलाल, महरानी दीन नाई, गामा सरोज, रजकल्ला सरोज, सुखलाल सरोज, अर्जुन सरोज, ललित दुबे, विपिन तिवारी, हरिश्चंद्र कोरी, बुद्धन कोरी आदि के खेतों में की फसल व कटा गेहूं समेत मड़ाई के लिए रखी करीब पचास बीघा फसल तथा भूसा स्वाहा हो गया। अगलगी में तीन पंपिंग सेट भी जल गए। खेतों में आग के फैलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्राीमीणों की मदद से करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी पर राजस्व कर्मी गांव पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट मंगाई गई है। उसके बाद पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।