फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सिपाही का शव पहुंचते ही सहेरुआ में मचा कोहराम

सिपाही का शव पहुंचते ही सहेरुआ में मचा कोहराम

Sun, 11 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सिपाही का शव पहुंचते ही सहेरुआ में मचा कोहराम
विश्वनाथगंज। अनुबंधित बस की टक्कर से मृत सिपाही का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की अगुवाई में शव को अंतिम सलामी दी गई। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के सहेरुआ खुटहना निवासी राजेश सरोज पुत्र भरतलाल सरोज वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती अयोध्या जनपद में एएसपी कार्यालय में थी। वह शुक्रवार को लखनऊ डीजीपी कार्यालय विभागीय डाक लेकर जा रहा था। रास्ते में उसके मोबाइल पर पत्नी मीनू वंदना का फोन आया। उसने बताया कि बेटा आर्यन की तबियत खराब है। इसलिए वह बाइक लेकर घर के लिए चल पड़ा। नगर कोतवाली के राजगढ़ के पास उसे प्रयागराज से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। रात में ही पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। अस्पताल में हंगामा करने वाले लोगों को शांत कराया। रात में ही पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार की सुबह सिपाही राजेश का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्रा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed