{"_id":"5f00d3378ebc3e433a62cae0","slug":"61-people-including-sp-district-president-chhavinath-sued-pratapgarh-news-ald280175233","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ समेत 61 लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ समेत 61 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के दौरान सपाई सोशल डिस्टेंसिंग भूल बैठे। मामला सुर्खियों में आने के बाद सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने सपा जिलाध्यक्ष समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने नियम बनाए हैं। लोगों को लॉकडाउन से छूट देते हुए मॉस्क व दो गज की दूरी बनाकर रहने का सुझाव दिया है। ऐसा न करने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। एक जुलाई को सपा कार्यालय पर सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्र हुए। कार्यक्रम के दौरान सरकार के नियमों को कार्यकर्ता नजरंदाज करते रहे। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए सपा मुखिया का जन्मदिन मनाने के लिए केक काटते हुए एक दूसरे को खिलाया। मामला सुर्खियों में आने के बाद सिविल लाइन चौकी प्रभारी अमरनाथ राय की तहरीर पर सपा जिलाध्यक्ष समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में प्रकाशित तस्वीरों से दूसरे लोगों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
पौने सात लाख की शराब बरामद
अवैध शराब के कारोबार पर जेठवारा पुलिस का डंडा चला है। पुलिस ने पौने सात लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। शराब तस्करों की तलाश की जा रही है।
जेठवारा थानाध्यक्ष शुक्रवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर की सूचना पर वह डेरवा के करीब वाहनों की चेकिंग कराने लगे। इस दौरान कुंडा की ओर से प्रतापगढ़ जा रही पिकअप दिखी। पुलिस को चेकिंग करते देख चालक व पिकअप में सवार लोग उतरकर भाग निकले। पुलिस उनका पीछा करने लगी, लेकिन अंधेरे में सभी भाग निकले। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 2 सौ पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 6,72 000 रुपये बताई जा रही है। रात भर शराब तस्करी से जुड़े लोगों की तलाश में पुलिस दबिश देती रही। बाद में शराब समेत वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वाहन स्वामी को चिह्नित कर घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
जमीन विवाद में पड़ोसियों ने महिला समेत तीन को पीटा
जमीन विवाद में पड़ोसियों ने महिला समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के बैर घाट मझिलहा निवासी भैयालाल का अपने पड़ोसी से जमीन का विवाद चला आ रहा है। विवाद बढ़ने के दौरान जीतलाल पक्ष के लोगों ने भैयालाल को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर उसकी बेटी नीतू (20) व बेटा अमन (22) बीच-बचाव करने पहुंचे। हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के बीच-बचाव पर उनकी जान बची। भैयालाल की तहरीर पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।