फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   खर्च कम दिखाने के लिए वाहन का पास लेने से कतरा रहे हैं प्रत्याशी

खर्च कम दिखाने के लिए वाहन का पास लेने से कतरा रहे हैं प्रत्याशी

Thu, 25 Apr 2019 08:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
खर्च कम दिखाने के लिए वाहन का पास लेने से कतरा रहे हैं प्रत्याशी

विज्ञापन
खर्च कम दिखाने के लिए वाहन का पास लेने से कतरा रहे हैं प्रत्याशी
काफिले के साथ निकल कर फिजा बने रहे हैं नेताजी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। चुनाव मैदान में कूदने वाले प्रत्याशी रुपये तो आंखें बंद करके खर्च कर रहे हैं, मगर चुनाव आयोग को खर्च का ब्यौरा देने से कतरा रहे हैं। यही वजह है कि दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ चलने वाले नेता वाहन पास लेने से कतरा रहे हैं। अधिकांश प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक मात्र आठ गाड़ियों का ही पास लिया है।
संसदीय चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी दोनों हाथों से रुपये लुटा रहे हैं। चुनाव कार्यालयों पर खाने-पीने के सभी इंतजाम हैं, तो कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मगर वह चुनाव आयोग को खर्च का विवरण देने से कतरा रहे हैं। यही वजह है कि काफिले के साथ निकलने वाले नेता अभी तक आठ-दस वाहनों का ही पास लिए हैं। जबकि वास्तविकता तो यह है आठ वाहनों से पूरे क्षेत्र का प्रचार करना संभव नहीं है। प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र में 13 विकास खंड हैं। अगर प्रत्याशियों ने एक-एक प्रचार वाहन एक-एक ब्लाक में भेजा तो 13 गाड़ियों की आवश्यकता होती है। जबकि वास्तविकता तो यह है कि बगैर झंडा और बैनर के दो दर्जन वाहन क्षेत्र में घूम रहे हैं। मगर यह वाहन चोरी छिपे घूम रहे हैं। इन वाहनों पर बैठकर चलने वाले मठाधीश गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन


एक भी पर्चा वापस नहीं, आज मिलेगा चुनाव निशान
शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे तक नाम लिए जा सकेंगे वापस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए वैध पाए गए उम्मीदवारों को आज नाम वापसी का मौका दिया गया था, मगर तीन बजे तक कोई भी नामांकन पत्र वापस लेने नहीं आया। शुक्रवार को भी अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद कांग्रेस, भाजपा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और सपा-बसपा गठबंधन सहित आठ प्रत्याशियों का पर्चा वैध मिलने के बाद गुरुवार को नाम वापसी का मौका दिया गया था। गुरुवार को सभी प्रत्याशियों के अभिकर्ता नामांकन स्थल पर मौजूद रहे कि कहीं कोई साजिश के तहत पर्चा वापस न उठा ले। इस आशंका के चलते शाम तक नामांकन स्थल पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। सहायक जिला निर्वाचन अ धिकारी विनीत उपाध्याय ने बताया कि प्रत्याशी शुक्रवार को भी तीन बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed