{"_id":"5caf4d3fbdec2213f52b8f2d","slug":"51554992447-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं तो चंदन हूं जलूंगा, तो महक जाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं तो चंदन हूं जलूंगा, तो महक जाऊंगा
विज्ञापन
चित्र--
मैं तो चंदन हूं जलूंगा, तो महक जाऊंगा
नाजिश प्रतापगढ़ी की पुण्यतिथि पर मनीषियों ने किया नमन
प्रतापगढ़। गंगा जमुनी तहजीब के प्रतीक एवं गालिब और मीर सम्मान से सम्मानित कवि एवं शायर जनाब नाजिश प्रतापगढ़ी की 35 वीं बरसीं पर कवि एवं साहित्य डा.दयाराम मार्य रत्न ने उनकी पंक्तियों को प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की समा बांधी। नाजिश प्रतापगढ़ी के मशहूर शेर को पढ़ा कि वतन की रेत मुझे एड़िया रगड़ने दें, मुझे यकीन है पानी यहीं से निकलेगा, मुझे चिंता भी न जला पाएगी सपने मेरे, मैं तो चंदन हूं, जलूंगा तो महक जाऊंगा।
शहर के बाबागंज स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीआर प्रयागराज मो. इब्राहिम ने कहा कि नाजिश प्रतापगढ़ी कौमी एकता के प्रतीक थे उन्होंने अपनी संपूर्ण काव्य यात्रा मानवता तथा देश प्रेम की भावना को प्रबल बनाने के लिए समर्पित की थी। डायट प्राचार्य डॉ. ओपी मिश्र ने कहा कि मैं उस महान नाजिश को नमन करता हूं जिसकी वजह से बेल्हा का नाम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, वह देश भक्त शायर और कवि थे। एसडीएम सदर विनीत कुमार उपाध्याय ने मतदाता जागरुकता के तहत सभी को मतदान करने का संकल्प दिलाया। मो. अनीश ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डीआईओएस एसपी यादव, लोकेश शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, डा. विंध्याचल सिंह आदि मौजूद रहे।
मतदान केंद्र पर कोई नहीं कर सकेगा धूम्रपान
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। डीएम मार्कण्डेय शाही कहा है कि मतदान केंद्रों पर कोई भी व्यक्ति धूम्रपान नहीं करेगा। अगर वह ऐसा करता है ,तो आईपीसी 1860 की धारा 268, 269, 278 एवं सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा-4 का उल्लंघन है। सभागार, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, प्रतीक्षालय, मनोरंजन केन्द्र, रेस्टोरेंट, शासकीय कार्यालय, न्यायालय परिसर, शिक्षण संस्थान, पुस्तकालय, लोक परिवहन अन्य कार्यस्थल सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध है । अगर कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बूथ पर ही मिलेगा मतदान कार्मिकों को मानदेय
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले के मतदान कार्मिकों को बूथ पर ही नगद भुगतान मिलेगा। सेक्टर ऑफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट को 1500 रुपयेे एकमुश्त, पीठासीन अधिकारी, मतगणना पर्यवेक्षक को 350 रुपये प्रतिदिन, मतदान अधिकारी, मतगणना सहायक, विभागीय शासकीय संस्थाओं के हल्के वाहन चालक को 250 रुपये प्रतिदिन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए 150 प्रतिदिन, हल्का नाश्ता हेतु 150 प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन, वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो अवलोकन टीम, एकाउन्टिंग टीम, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग कन्ट्रोल रूम और काल सेंटर स्टाफ, मीडिया प्रमाणन और मॉनिटरिंग कमेटी, फ्लाइंग स्क्वाड्स, स्टेटिक सर्विलांस टीम, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल के अन्तर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तहत क्लास प्रथम एवं द्वितीय को 1200-1200 रुपयेे एक मुश्त, तृतीय को 1000 रूपये एकमुश्त, चतुर्थ को 200 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
मतदाता में सूची में नाम शामिल कराएं बीएलओ
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने और मतदाता पहचान पत्र मुहैया कराने की जिम्मेदारी बीएलओ को दी गई है। डीएम ने सभी बीएलओ की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा है कि निर्वाचक नामावली में दिव्यांगजनों की मैपिंग करने की जिम्मेदारी सौंपते हुए चुनाव के दिन मतदाताओं की सुविधा के लिये बीएलओ पोलिंग स्टेशन के बाहर हेल्प डेस्क पर मौजूद रहेंगे।