{"_id":"5cae3426bdec2214084cf17d","slug":"51554920486-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ काट रहे मौज, कंट्रोलरूम में शिकायतों का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ काट रहे मौज, कंट्रोलरूम में शिकायतों का अंबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीएलओ काट रहे मौज, कंट्रोलरूम में शिकायतों का अंबार
नए मतदाता बनने व त्रुटियों को दुरुस्त कराने को लेकर घनघना रहे फोन
सातों विधानसभा से अब तक आ चुकी है एक हजार शिकायतें, कंट्रोल की पहल से हो रहा निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बूथों पर तैनात किए गए बीएलओ अपने कार्य के प्रति तनिक भी संवेदनशील नहीं है। नए मतदाता बनाने व मतदाता सूची की त्रुटियों को दुरुस्त करने के बजाए वह मौज कांट रहे है। यही वजह है कि कंट्रोल रूम में ग्रामीण अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे है। कंट्रोल में शिकायतों की भरमार है। अब तक एक हजार से करीब शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी है। विभाग की माने तो इन समस्याओं का तेजी से निस्तारण भी कराया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले में छठे चरण में 12 मई को चुनाव होगा। जिला प्रशासन चुनाव की तैयारी को लेकर जुटा हुआ है। प्रशासन का पूरा फोकस मतदाता जागरूकता अभियान पर है। ताकि कोई भी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व पर मतदान से न चूके। नए मतदाता बनाए जाने व मतदाता सूची मेें त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए जिले में बनाए गए 2616 बूथों पर बीएलओ तैनात किए गए है। जिनका कार्य है कि वह अपने बूथों के परिक्षेत्र में आने वाले मतदाताओं की समस्या का निस्तारण करें। त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए वह फार्म भराएं। नए मतदाता को भी मतदाता सूची में जोड़े। इसके अलावा उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। मगर बूथों पर तैनात बीएलओ अपने कार्यो में तनिक भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है, उनके द्वारा महज खानापूर्ति की जा रही है। त्रुटियों को दुरुस्त कराने व नए मतदाता के आवेदन के लिए के लिए लोग कंट्रोल रूम में अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे है। कंट्रोल रूम में दर्ज शिकातयों पर गौर करें तो सदर में 230 शिकायतें, बाबागंज 81, कुंडा 101, पट्टी 118, रानीगंज 93, रामपुर खास 98, विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र से 140 शिकायतें आई है। जिसमें से अधिकांश नए मतदाता बनने व मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधार कराने की पहल की गई है। हालांकि कंट्रोल के अधिकारियों ने बताया कि आई हुई सभी शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।
इनसेट--------------
दिल्ली व मुरादाबाद से भी आ रहे फोन
कंट्रोल रूम में न सिर्फ जिले में रहने वाले लोग शिकायत कर रहे है, बल्कि यहां से रोजगार के लिए बड़े महानगरों में रहने वाले भी अपने नाम को बढ़ाने व सुधार के लिए फोन घनघना रहें हैं। दिल्ली, मुंबई, मुरादाबाद सहित बड़े महानगरों में रहने वाले लोगों के भी फोन कंट्रोल रूम में आ चुके है।
विज्ञापन
वर्जन-------
बीएलओ को हिदायद दी गई है, उन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त भी कर दिया गया है। अगर वह आम मतदाताओं की समस्याओं का निर्वारण नही कर रहे है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
एडीएम शत्रोधन