फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   घर-घर विराजेंगी मां भवानी

घर-घर विराजेंगी मां भवानी

Fri, 05 Apr 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
घर-घर विराजेंगी मां भवानी
घर-घर विराजेंगी मां भवानी
विज्ञापन

बासंतिक नवरात्र आज से, पहले दिन पूजी जाएंगी आदिशक्ति मां शैलपुत्री
घर-घर होगी कलश स्थापना, देवीधामों में देर रात तक होती रहीं तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बासंतिक नवरात्र शनिवार से शुरू हो जाएगा। आदिशक्ति मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना के लिए घर-घर घट स्थापना होगी। इसके लिए शुक्रवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं। जिले के प्रमुख देवीधामों में बैरिकेडिंग के साथ ही साफ-सफाई और सजावट का काम चलता रहा। घरों में भी साफ-सफाई चलती रही। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना होगी।
चैत्र नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा को समर्पित होते हैं। मां में अनन्य विश्वास रखने वाले भक्त प्रतिपदा से नवमी तक माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर मंगलकामना का आशीर्वाद मांगते हैं। पहले दिन मां शैलपुत्री की विधिविधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। मां बेल्हा देवीधाम और मां चंद्रिका देवीधाम में शुक्रवार की शाम साफ-सफाई होती रही। नवरात्र के लिए बेल्हा देवी मंदिर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में भीड़ को रोकने के लिए बैरीकेेडिंग की गई है। शुक्रवार की शाम घट स्थापना के लिए श्रद्धालु कलश की खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन


फलों के दामों में इजाफा
नवरात्र शुरू होने के एक दिन पहले ही फलों के दामों में उछाल आ गया। गर्मी से फलों की आवक कम होने का बहाना बनाकर दुकानदार ऊंचे दाम पर फल बेच रहे हैं। अभी तक जो सेब 100 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा था, वह शुक्रवार की शाम 120-140 रुपये प्रति किग्रा बिकने लगा। अंगूर सौ रुपये किग्रा और केला 50-70 रुपये दर्जन बिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंध्याचल के लिए नहीं चलेंगी रोडवेज बसें
नवरात्र में जिले से विंध्याचलधाम के लिए चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन इस वर्ष नहीं किया जा रहा है। इससे भक्तों को परेशान होना पड़ेगा। प्रतापगढ़ से विंध्याचल के लिए सीधी कोई ट्रेन भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed