{"_id":"5c0d1f41bdec2241891edcd5","slug":"51544363841-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो- 18-15-47","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो- 18-15-47
Updated Sun, 09 Dec 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
राज्यपाल राम नाईक व केसरीनाथ करेंगे ट्रस्ट का लोकार्पण
यश भारती पुरस्कार से सम्मानित डा. शिवानी के पिता की याद में 12 को आयोजित है कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के लोकार्पण व स्थापना दिवस समारोह पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी करेंगे। किशोरी सदन में 12 दिसंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट की संस्थापक व अध्यक्ष डा. शिवानी मातनहेलिया ने बताया कि ट्रस्ट उनके पिता की स्मृति में उनके सामाजिक सरोकारों, जनहित पर जीवन मूल्यों व उच्च नैतिक सिद्धांतों को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि समाज में समानता व सौहार्द पूर्ण वातावरण का सृजन कर सभी के सर्वांगीण विकास करना ही प्रमुख उद्देश्य होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री महेंद्र सिंह होंगे। इसके अलावा कुलपति राज्य विश्वविद्यालय इलाहाबाद व राज्यपाल के विधि सलाहकार एसएस उपाध्याय, पूर्व डीजीपी आनन्द बनर्जी, अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता आदि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, पूर्व सांसद सीएन सिंह, एमडीपीजी प्राचार्य अयोध्या नाथ त्रिपाठी, पीबीपीजी कालेज के प्राचार्य डा.बृजभान सिंह, चंद्रा डिसूजा, राजेंद्र केसरवानी, पूर्व विधायक श्यादअली आदि लगे हुए हैं।