फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अधिवक्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला

अधिवक्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Tue, 11 Jul 2017 08:19 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला
प्रतापगढ़। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला होने से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को आतंकवाद का पुतला फूंका। साथी पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों ने कचहरी में जलभराव की समस्या अविलंब समाप्त करने को कहा है।
विज्ञापन


जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित शुक्ला और महामंत्री जेपी मिश्र की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने कचहरी में जुलूस निकालकर न्यायिक कार्य से विरत रहे। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आंतकी हमले की निंदा करते हुए आतंक को पनाहगारों को भी दंडित करने की मांग की। इधर अधिवक्ता महेश नंदन दुबे पर दर्ज मुकदमें को वापस लेने की मांग की। अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कचहरी में जलभराव होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अविलंब जल भराव की समस्या का निदान नहीं किया गया, तो कलेक्ट्रेट में किसी भी अधिकारी को बैठने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर फर्जी मुकदमें को स्पंज करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। इस मौके पर राममूर्ति मिश्र, सुशील कुमार पांडेय, अवनीश चंद्र शुक्ल, नीरज कुमार, रवींद्र कुमार, दीपेंद्र कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनुज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं लालगंज में अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए वकीलों ने मृत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी तथा कें द्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की। मंगलवार को लालगंज तहसील परिसर में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में वकीलों की बैठक हुई। बैठक में वकीलों ने आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं क ो श्रद्धांजलि दी और कड़े शब्दों में आतंकी घटना की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाय। बैठक का संचालन महामंत्री संदीप सिंह ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, हरिशंकर द्विवेदी, संजय सिंह, राम किंकर शुक्ल, अमर नाथ यादव , राजेश तिवारी, विभाकर शुक्ल, अनिल तिवारी महेश, अजय शुक्ल, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, क ुलभूषण शुक्ल, सतीश उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, सत्येंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र मिश्र, टी पी यादव, शिवाकांत उपाध्याय, विनोद मिश्र,मनोज सिंह, रवींद्र नाथ तिवारी, शिवनारायण शुक्ल, संतोष पांडेय, मनरीष तिवारी, धनश्याम मिश्र, सुधाकर मिश्र, विपिन शुक्ल, समेत कई वकील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed