फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   50 years ago Congress murdered the Constitution: Keshav

50 साल पहले कांग्रेस ने की थी संविधान की हत्या : केशव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
50 years ago Congress murdered the Constitution: Keshav
आज से 50 वर्ष पूर्व कांग्रेस ने संविधान की हत्या की। 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपात काल थोप दिया। यह निर्णय किसी युद्ध व विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि अपनी सत्ता बचाने की हताशा में लिया गया था। यह बातें सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस स्थित सांई कांप्लेक्स में कही।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पुलिस लाइन परिसर स्थित बामा सारथी पौधशाला में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 25 जून 1975 के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने संविधान हत्या दिवस मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की हत्या करने का अपराध किया था। पूरा देश आज भी आपातकाल के खिलाफ गुस्से में है।
विज्ञापन

न्यायपालिका के अधिकार को छीन लिया गया। कहा कि भाजपा के शीर्ष नेता जयप्रकाश नारायण, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, मोरार जी देसाई समेत कई नेताओं को आपातकाल का विरोध करने पर जेल जाना पड़ा। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेगी। संविधान विरोधियों को सबक सिखाने का काम भी भाजपा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वजों की बातों के आधार पर कहा कि आपातकाल में मीडिया ने भी कांग्रेस पार्टी को आइना दिखाने का काम किया था। अखबार के पन्नों पर बिना खबर लिखे ही छोड़ दिया था। इस मौके पर डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी डॉ. अनिल कुमार, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता, पूर्व विधायक धीरज ओझा, सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा, एडीएम आदित्य प्रजापति मौजूद रहे।

कांग्रेस की गोद में बैठे हैं अखिलेश
डिप्टी सीएम ने केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी सीधा हमला किया। कहा कि आपात काल के समय असली समाजवादी नेता लोकतंत्र को बचाने के लिए जेल गए थे, लेकिन आज के नकली समाजवादी अखिलेश एंड कंपनी कांग्रेस की गोद में बैठे हैं।
2027 में साइकिल को भेजेंगे सैफई
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में गुब्बारे में हवा जैसी क्षणिक सफलता मिली, लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर भाजपा सरकार बनाया। चुनाव नतीजों से विपक्षी पार्टी घबरा गई है। कांग्रेस ने 2024 के चुनाव में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान का माखौल उड़ाने का काम किया था। अब 2027 के चुनाव में साइकिल को सैफई भेजने का काम किया जाएगा।
अमित शाह को बताया राजनीतिक गुरु
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को अपना राजनीतिक गुरु बताया। कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष के रूप काम किया है। कहा कि यदि वह मुझे मंच से मित्र कहते हैं तो वह उनका बड़प्पन है। कहा कि मैं कार्यकर्ता हूं, सदैव कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता रहूंगा।
बगल बैठे विश्वनाथगंज विधायक को भूल गए डिप्टी सीएम
पुलिस लाइन स्थित सांई कांप्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधियों का नाम गिनाया, लेकिन बगल बैठे अपना दल एस के नेता व विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल का नाम लेना भूल गए। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के कहने पर डिप्टी सीएम ने विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल के नाम का भी संबोधन किया।

हाईवे से लेकर प्रमुख मार्गों पर रहा जाम
पुलिस लाइन से हादीहाल के लिए निकले डिप्टी सीएम के काफिले के कारण हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। पुलिस लाइन गेट के साथ राजापाल चौराहा, ट्रेजरी चौराहा, भंगवा चुंगी और चौक पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को करीब 20 मिनट तक रोका गया। जाम के चलते अंबेडकर चौराहा से मेडिकल कॉलेज जा रही दो एंबुलेंस फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed