फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   50 pigeons dying of pimple, stir

दाना चुग रहे 50 कबूतरों की मौत, हड़कंप

Wed, 20 Jan 2021 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
50 pigeons dying of pimple, stir
बाघराय। बाघराय इलाके के छतार गांव में मंगलवार को एक साथ 50 कबूतरों की मौत से हड़कंप मच गया। बाड़ से बाहर निकलकर दाना चुगते समय अचानक कबूतर तड़प-तड़प कर नीचे गिरने लगे। कबूतर पालक ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। पशु चिकित्सकों की टीम के साथ पहुंचे वन विभाग के अफसरों ने बाड़ व आसपास के स्थलों की जांच पड़ताल की। मामले को लेकर पशु चिकित्सकों ने बर्ड फ्लू की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के छतार गांव निवासी अर्जुन पुत्र जगमोहन ने कबूतर पाल रखे हैं। घर के समीप ही बाड़ बनाकर वह कबूतरों को रखते हैं। उनके पास करीब 70 कबूतर हैं। मंगलवार दोपहर में अर्जुन ने कबूतरों को दाना चुगने के लिए बाड़ से बाहर निकाला। कबूतर बाहर निकलकर दाना चुग रहे थे। इस बीच थोड़ी ही देर में कबूतर तड़प-तड़प कर मरने लगे। यह देख अर्जुन के होश उड़ गए। एक साथ पूरे झुंड के कबूतरों को तड़पता देख अर्जुन शोर मचाने लगा। ग्रामीणों ने फौरन वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

थोडी ही देर में वन दरोगा विजय प्रताप सिंह सहित पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विपिन सोनकर मौके पर पहुंचे। बाड़ के पास कबूतरों के शव देख वन विभाग की टीम हैरान रह गई। टीम ने मृत कबूतरों की गिनती कराई। 50 कबूतर मृत पाए गए। इस बीच बाघराय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पशु चिकित्साधिकारी डा. विपिन सोनकर ने बर्ड फ्लू की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने कहा कि कबूतरों के शवों का परीक्षण होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। कबूतरों के शवों को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप
छतारपुर गांव निवासी अर्जुन ने पड़ोसी युवक पर कबूतरों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपी युवक व उनके परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed