फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बूथ पर मतदाताओं को मिलें सभी सुविधाएं

बूथ पर मतदाताओं को मिलें सभी सुविधाएं

Thu, 04 Apr 2019 07:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
बूथ पर मतदाताओं को मिलें सभी सुविधाएं
फोटो--
विज्ञापन

बूथ पर मतदाताओं को मिले जरूरी सुविधाएं
चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक, सप्ताह भर बाद समीक्षा
लालगंज(ब्यूरो)। मतदान केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित जरूरी सुविधाएं नहीं होने पर संबंधित अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में एसडीएम ने मातहतों को एक सप्ताह में जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
लालगंज तहसील सभागार में गुुरुवार को एसडीएम मोहनलाल गुप्ता की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। आयोग ने मतदान कें द्रों पर बिजली, पेयजल, दिव्यांगों के लिए रैंप, शौचालय आदि को दुरुस्त करने का फरमान सुनाया है। एसडीएम ने बैठक में तहसील क्षेत्र के सभी ब्लाकों के बीडीओ व बीईओ से कहा कि अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर निरीक्षण कर जरूरयी सुविधाओं को दुरुस्त कर लें। इसके लिए उन्होने अफसरों को सप्ताह भर का समय दिया है। इसके बाद एसडीएम ने फिर से समीक्षा बैठक बुलाई है। एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने कहा कि निर्धारित समय के बाद बूथों का निरीक्षण किया जाएगा। कहीं भी सुविधाओं की कमी मिली तो संबंधित अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कई खंड विकास अधिकारी, बीईओ, आरके, राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रंजिशन युवक का गला दबाने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के हरिकिशुन दुबे का पुरवा में रंजिशन युवक की पिटाई के बाद गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया। घनश्याम सरोज के उन्नीस वर्षीय पुत्र पंकज का कहना है कि बुधवार की रात वह शौच के लिए गया था। रास्ते में रंजिश के चलते गांव के ही शिव शंकर, संजय यादव व राजेश यादव आदि ने उसको पीटा और जान से मारने के लिए गला दबाने का प्रयास किया। इससे वह अचेत हो गया। शोर पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी भाग निकले। इसके बाद परिजन युवक को लेकर अस्पताल ले गए। हालांकि यहां पहुंचने से पहले ही पीड़ित होश में आ चुका था। मामले में पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सकूहाबाद निवासी जुनैद पुत्र रफीक, सगरा सुंदरपुर के आनंद सरोज पुत्र सुखनंदन व जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय पतुलकी का दीपक सरोज पुत्र गिरीश चंद्र आपराधिक किस्म के हैं। आरोपी गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके चलते तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के गजा का पुरवा सेवक राय निवासी सुदामा पत्नी दशरथ ने रंजिश के चलते तीन पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि गांव के छोटेलाल, अजय कुमार व खैरा पूरे छेमी निवासी गोविंद ने उसे व उसके बेटे का जमकर पीटा। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।


रिटायर्ड लिपिक पर धोखाधड़ी का केस
लालगंज (ब्यूरो)। तहसील के रिटायर्ड लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जौनपुर के शाहगंज डेहरी निवासी अनिल कुमार पुत्र वासुदेव का आरोप है कि लालगंज तहसील के नेवढिय़ा गांव में उसकी जमीन है। तहसील में तैनात तत्कालीन लिपिक नंद किशोर पांडेय ने अभिलेखों में हेरफेर व कूटरचना कर विपक्षी को लाभ पहुंचाया। शिकायत पर रिटायर्ड लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed