{"_id":"5a464df94f1c1b0a788b5851","slug":"41514556921-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले ट्रांसफार्मरों में बाड़ लगाकर रोकेंगे हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले ट्रांसफार्मरों में बाड़ लगाकर रोकेंगे हादसा
Updated Fri, 29 Dec 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। शहर में आए दिन हादसों को दावत दे रहे खुले ट्रांसफार्मरों को जल्द ही सुरक्षित किया जाएगा। जल्द ही विभाग इन ट्रांसफार्मरों के चारों ओर जाली लगाएगा। इससे हादसे तो रुकेंगे ही, ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। विभागीय अफसरों का कहना है कि शहर में खुले में रखे गए सभी ट्रांसफार्मरों को चिह्नित किया जा रहा है।
शहर में विद्युत आपूर्ति 100, 150 व 250 सौ केवीए के ट्रांसफार्मरों के माध्यम से की जाती है। कुल मिलाकर इनकी संख्या 350 है। विद्युत विभाग की ओर से कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को पोल पर रख दिया जाता है। शहर के स्टेशनरोड, जिला अस्पताल, शुकुलपुर रोड, नयामाल गोदाम रोड, अंबेडकर चौराहा, डीआईओएस कार्यालय के समीप सहित कई अन्य जगहों पर लगे अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को चबूतरे पर रखा गया है। हालांकि इसके चारों ओर लगाई गई जाली व रॉड गुम हो चुकी है। इससे हादसे भी होते हैं। साथ ही ट्रिपिंग व लोकल फाल्ट की समस्या भी होती है। विभाग अब इस समस्या के निराकरण के लिए कदम उठाने जा रहा है।
विभागीय सूत्रों की माने तो शहर के सभी खुले में रखे गए ट्रांसफार्मरों को जालियों से घेरा जाएगा। उन लताओं को हटाया जाएगा जो आपूर्ति व्यवस्था में बाधक बन रहे हैं। साथ ही जर्जर तारों व अन्य उपकरणों को भी दुरुस्त किया जाएगा। एक्सईएन प्रथम सत्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है। जल्द ही इसे दुरुस्त कराने की पहल की जाएगी। शहर में कई अधिक क्षमता वाले ऐसे ट्रांसफार्मर हैं जो शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाए गए हैं। हालांकि वह भी खुले में रखे गए हैं। ऐसे ट्रांसफार्मरों का स्थान परिवर्तन बेहद जरूरी है। सूत्रों की माने तो नगर पालिका जगह मुहैया नहीं कर पा रही है।