{"_id":"6adceed6f27563ceba07fc5b","slug":"4-lakh-withdrawn-from-32-post-office-accounts-three-employees-suspended-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-180801-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा : डाकघर के 32 खातों से निकाले 14 लाख, तीन कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा : डाकघर के 32 खातों से निकाले 14 लाख, तीन कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन
प्रधान डाकघर प्रतापगढ़। संवाद
प्रधान डाकघर के दो दशक पुराने 32 खातों को लालगंज उप डाकघर में स्थानांतरित कर 14 लाख रुपये की घपलेबाजी की गई। जांच में दोषी मिले प्रधान डाकघर के एक और उप डाकघर लालगंज के दो कर्मचारियों को डाक अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।
करीब एक माह पहले कुछ ग्राहक रुपये निकालने के लिए प्रधान डाकघर आए थे। उन्हें खाता प्रधान डाकघर से लालगंज उप डाकघर स्थानांतरित होने की जानकारी मिली। डाक विभाग के अफसरों ने खाता स्थानांतरण का सही कारण नहीं बताया। परेशान ग्राहक लालगंज उप डाकघर पहुंचे। वहां उन्हें खाते से पैसा निकाले जाने की जानकारी हुई। ग्राहकों ने प्रधान डाकघर के प्रवर डाक अधीक्षक से शिकायत की। इस पर उन्होंने जांच टीम गठित की।
प्रारंभिक जांच में 32 खातों से कुल 14 लाख रुपये घपले का मामला सामने आया। उप डाकघर के खाते आवर्ती जमा, सावधि जमा और बचत खाते थे। जांच में दोषी मिले उप डाकपाल अनिल त्रिपाठी, डाक सहायक सुधीर मिश्रा और प्रधान डाकघर के डाक सहायक वीरेंद्र मिश्रा की मामले में संलिप्तता मिलने पर निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रवर डाक अधीक्षक इसम सिंह ने बताया कि पखवाड़े भर पहले मामला संज्ञान में आया था। जांच कमेटी गठित की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, जांच अभी चल रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा होगा।
इनसेट-
सीबीआई भी कर चुकी है कार्रवाई
वर्ष 2025 में लालगंज उप डाकघर में सीबीआई ने छापेमारी की थी। दो कर्मचारियों निशांत पांडेय और महेंद्र तिवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। सीबीआई की कार्रवाई पर दोनों कर्मचारियों को विभाग के उच्च अधिकारियों ने निलंबित कर दिया था। इसके पूर्व वर्ष 2023 में कुंडा उप डाकघर में भी सीबीआई ने कार्रवाई की थी। सीबीआई टीम ने एक कर्मचारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। दोनों मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है।