फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   डीएम ने संभाली प्रशिक्षण की कमान,कार्मिकों को दिया टिप्स

डीएम ने संभाली प्रशिक्षण की कमान,कार्मिकों को दिया टिप्स

Tue, 02 Apr 2019 09:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने संभाली प्रशिक्षण की कमान,कार्मिकों को दिया टिप्स
डीएम ने संभाली प्रशिक्षण की कमान, दिए टिप्स
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों से पूछे सवाल, शंका का किया निवारण
पहले दिन ही प्रशिक्षण में गायब रहे 68 कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए मंगलवार से प्रशिक्षण का दौर शुरू हो गया। पांच अप्रैल तक चलने वाले प्रशिक्षण की जिम्मेदारी डीएम मार्कण्डेय शाही ने खुद संभाल रखी है। हर कक्ष में प्रशिक्षकों के तैनात रहने के बावजूद उन्होंने खुद ईवीएम और वीवीपैट चलाने की जानकारी दी। उन्होंने मतदान कार्मिकों से सवाल भी किए, सही उत्तर नहीं देने पर शंका का निवारण भी किया। पहले दिन के प्रशिक्षण में 68 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
शहर के सेंट अंथोनी इंटर कॉलेज में मंगलवार से मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया। डीएम ने स्वयं पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम को ईवीएम और वीवीपैट मशीन चलाने की जानकारी दी। डीएम ने मतदान कार्मिकों से आह्वान किया कि वह मतदान के दिन परेशान न हों, पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करें। अगर कोई समस्या होती है, तो वह तुरंत अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना दें। उन्होंने कहा कि मशीन खराब होने पर दस मिनट के अंदर दूसरी मशीन पहुंच जाएगी। सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मतदान कार्मिकों को जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए व्यवस्थित चुनाव कराने का आह्वान किया। डायट प्राचार्य डॉ. ओपी मिश्र, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में दो पाली में प्रशिक्षण हुआ। पहले दिन के प्रशिक्षण में 68 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


महिला कर्मचारियों की बढ़ी मुसीबत
बच्चों को लेकर प्रशिक्षण में आई शिक्षिकाओं को उस समय मुसीबत खड़ी हो गई, जब प्रशिक्षण के दौरान बच्चे रोने लगे। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर महिला प्रशिक्षण छोड़कर बाहर निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनगर समाज ने चुनाव का किया बहिष्कार
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। धनगर (गडेरिया) समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निर्गत नहीं करने से नाराज समाज के लोगों ने लोकसभा चुनाव 2019 का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। जिलाध्यक्ष शिव कुमार धनगर ने कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश पर धनगर समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा था। मगर वर्तमान में तहसीलदारों ने अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करने से मना कर दिया है। मंगलवार को कचहरी में हुई बैठक में बाल मुकुंद अंजाना, जयकरन पाल, समरजीत पाल, संतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed