फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   30 accused sent to naini jail

सजायाफ्ता 30 कैदी भेजे गए नैनी जेल

Mon, 03 Feb 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
30 accused sent to naini jail
30 accused sent to naini jail
जेल में काट रहे थे सजा, बंदियों की संख्या बढ़ने के बाद लिया निर्णय
विज्ञापन

प्रतापगढ़। विभिन्न अपराधों में सजा काट रहे 30 कैदियों को रविवार को नैनी जेल भेजा गया। सजा होने के बाद ये कैदी जेल में बंद थे। बंदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कैदियों को नैनी जेल भेजा गया है।
जिला कारागार में बंदियों की संख्या लगातार बढ़ने से जेल प्रशासन को दिक्कत हो रही थी। शासन के निर्देश पर जेल प्रशासन काफी दिनों से सजायाफ्ता कैदियों को नैनी सेंट्रल जेल भेजने की कवायद कर रहा था।
विज्ञापन

रविवार को जेल में हत्या जैसे अपराधों में उम्रकैद की सजा काट रहे 30 कैदियों को नैनी जेल भेज दिया। अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाकर सभी कैदियों को भेजा गया। जेल अधीक्षक आरपी चौधरी ने बताया कि अभी और सजायाफ्ता कैदी बचे हैं। जिन्हें भी स्थानांतरित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देने पहुंचे छात्र को दौड़ाकर पीटा
-बीच-बचाव करने वाले साथियों पर भी बोला हमला, पुलिस चौकी पर छात्रों का हंगामा
प्रतापगढ़। परीक्षा देने पहुंचे छात्र को दूसरे छात्रों ने दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव करने के लिए दौड़े छात्रों पर भी हमला किया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी भाग निकले। जिसे लेकर छात्र पुलिस चौकी पर हंगामा करते रहे। घायल छात्र की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। नगर कोतवाली के विवेक नगर निवासी गनेश पांडेय पुत्र रवींद्र पांडेय माडर्न साइंस कॉलेज जोगापुर में हाईस्कूल का छात्र है। सोमवार को वह प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए कॉलेज जा रहा था। कॉलेज गेट के पहले ही चार लड़कों ने उस पर हमला बोल दिया। इसमें कॉलेज में पढ़ने वाला एक छात्र भी शामिल था। हमलावरों ने गनेश को लाठी-डंडे से मारापीटा।
बीच-बचाव के लिए गनेश के दोस्त दौड़े तो हमलावर उनसे भी मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। कुछ देर बाद छात्र पुलिस चौकी भंगवा पहुंचकर हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस एक आरोपी युवक को पकड़कर ले आई। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
महिलाओं के विरोध प्रदर्शन की आशंका में मुस्तैद रही पुलिस
-आजाद नगर व भुलियापुर में रात भर पुलिस कर रही चक्रमण
प्रतापगढ़। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही। आजाद नगर व भुलियापुर में रात भर पुलिस गश्त करती रही। रविवार को दिन में भी चौकी प्रभारी टीम के साथ डटे रहे। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में महिलाओं के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। तीन दिनों से भुलियापुर, आजाद नगर में पुलिस ने डेरा डाल रखा है।

शनिवार की रात थानाध्यक्ष कोहड़ौर, अंतू के साथ ही पीएसी डेरा डाले रही। सीओ सिटी अभय पांडेय व नगर कोतवाल भी लगातार भुलियापुर से लेकर आजाद नगर के बीच चक्रमण करते हुए नजर रखे रहे। जबकि भुलियापुर के लोगों ने प्रदर्शन करने वालों का समर्थन करने से साफ मना कर दिया है। लोगों का कहना है कि भुलियापुर की छवि खराब नहीं होने नहीं दी जाएगी। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि लगातार नजर रखी जा रही है। जिले में निषेधाज्ञा लागू है। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed