{"_id":"61e5b319b20d4f37561c67cf","slug":"29-people-including-acmo-medical-college-doctor-found-infected-pratapgarh-news-ald3252032149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत जिले में मिले 29 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत जिले में मिले 29 नए संक्रमित
विज्ञापन
corona
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनोंदिन तेज होती जा रही है। सोमवार को चौबीस घंटे के भीतर एसीएमओ और कोरोना के नोडल अफसर, मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर और डब्ल्यूएचओ तीन कर्मचारियों समेत 29 नए संक्रमित मिले। सीएमओ का दावा है कि संक्रमितों में से आठ लोग दूसरे जनपदों में रह रहे हैं। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 110 पहुंच गई है। इनमें से 98 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
कोरोना के नोडल अफसर और एसीएमओ डॉक्टर एसीएल द्विवेदी और डब्ल्यूएचओ के तीन कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं, शुकुलपुर, सराय आनादेव, अमरगढ़, पट्टी में एक-एक संक्रमित मिले हैं। मेडिकल कॉलेज की एक डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं।
सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट करवा दिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसर खुद लापरवाही बरत रहे हैं। सीएमओ कार्यालय और मेडिकल कॉलेज में एसीएमओ और डॉक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी उनके संपर्क में आने कर्मचारियों का सैंपल नहीं लिया गया।
विज्ञापन
ऑपरेशन के दूसरे दिन प्रसूता की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
मेडिकल कॉलेज में ऑपरेेशन के दूसरे दिन एक प्रसूता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। एंटीजन टेस्ट में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दिया था। रविवार की रात आरटीपीसीआर जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे वार्ड से हटाकर कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया गया। महिला विंग की ओटी को लॉक कर दिया गया। पट्टी के उड़ैयाडीह की रहने वाली महिला को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को परिजन मेडिकल कॉलेज ले आए।
डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर ऑपरेशन करने के लिए कहा। महिला के पास कोविड जांच रिपोर्ट नहीं थी। आननफानन में उसकी एंटीजन जांच कराई गई। जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। एलटी ने सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिया था। ऑपरेशन से महिला का प्रसव कराने के बाद उसे जनरल वार्ड में भर्ती करा दिया गया।
रविवार रात महिला की आरटीपीसीआर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ ही वार्ड में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार सहम गए। आननफानन में संक्रमित महिला को कोरोना वार्ड में शिफ्ट कराया गया। महिला अस्पताल की ओटी को 24 घंटे के लिए लॉक कर दिया गया।
कोरोना संक्रमित महिला को अलग वार्ड में कर दिया गया है। उसका ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर के साथ अन्य स्टाफ की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। ओटी को 24 घंटे के लिए लॉक कर दिया गया है।
डॉक्टर रीना प्रसाद, सीएमएस, महिला विंग