फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   250 couples married each other in Chief Minister's mass marriage

प्रतापगढ़: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक- दूजे के हुए 250 जोड़े

Sat, 18 Feb 2023 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 18 Feb 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
250 couples married each other in Chief Minister's mass marriage
जिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लाॅकों एवं नगर पंचायतों में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 246 जोड़ों ने सात फेरे लिए और चार जोड़ों को काजी ने निकाह पढ़ाया। वैदिकमंत्रों के बीच पुरोहितों ने पंडाल में सभी विवाह संपन्न कराया। सामूहिक विवाह में शामिल सभी जोड़ों को उपहार देकर विदा किया गया। वर पक्ष व कन्या पक्ष के साथ ही अधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगरपालिका के कंपनी गार्डन, लक्ष्मणपुर, शिवगढ़, गौरा, लालगंज में कुल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 265 जोड़ों ने विवाह के लिए पंजीयन कराया था। मंडप में 250 जोड़ों की उपस्थिति रही। नगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर के कंपनी गार्डन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया। पंडाल में 15 जोड़ों का विवाह हुआ।
विज्ञापन

अग्नि को साक्षी मानकर सभी जोड़ों ने जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया। पूर्व चेयरमैन प्रेमलता सिंह व पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह ने अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब, असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों के जीवन में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज में शिवगढ, गौरा ब्लाॅक, नगर पंचायत रानीगंज में 64 जोड़ों का विधि- विधान से विवाह हुआ। मंडप में सभी एक साथ बैठकर सभी जोड़ों ने शादी की सभी रस्में निभाईं। इसके बाद वर ने वधू संग सात फेरे लिए। इस दौरान विधायक डॉ. आरके वर्मा, बीडीओ धीरेंद्र मिश्र, सत्यम ओझा ने सभी जोड़ों को उपहार भेंट किया। उनके वैवाहिक जीवन की मंगलकामना भी की।

शादी के बाद भोजन के लिए हुई धक्कामुक्की
सामूहिक विवाह के बाद वर पक्ष और कन्या पक्ष से आए लोगों को भोजन के लिए कहा गया। ब्लाॅक परिसर में भोजन के लिए स्टाल बनाया गया था। शिवगढ़ और गौरा में भीड़ अधिक होने की वजह से लोगों ने धक्कामुक्की के बीच भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed