{"_id":"686976099fb1803357044190","slug":"238-complaints-in-samadhan-diwas-15-resolved-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-143029-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: समाधान दिवस में 238 शिकायतें, 15 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: समाधान दिवस में 238 शिकायतें, 15 का निस्तारण
विज्ञापन
तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सीडीओ दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे सीडीओ पहुंची और लगभग डेढ़ घंटे तक शिकायतें सुनीं। 238 शिकायतों में 15 का मौके पर निस्तारण कर दिया।
सबसे अधिक राजस्व विभाग से 118, पुलिस विभाग से 32, विकास विभाग से 16, समाज कल्याण विभाग की चार, शिक्षा विभाग की दो, स्वास्थ्य विभाग की तीन, अन्य विभागों की 63 शिकायतें प्राप्त हुईं।
समाधान दिवस पर पहुंचे धरैया निवासी सूरज पांडेय राशन कार्ड की समस्या को लेकर आए हुए थे, जबकि समोगरा निवासी अमर बहादुर विद्युत बिल में सुधार की समस्या को लेकर आए थे। लालगंज, सदर, रानीगंज और कुंडा में एसडीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई।