फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   2.32 lakh looted on highway near police booth

Pratapgarh News: पुलिस बूथ के पास हाईवे पर 2.32 लाख की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
2.32 lakh looted on highway near police booth
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर गजेहड़ा पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सुल्तानपुर से ऑक्सीजन सिलिंडर आपूर्ति कर लौट रहे प्रयागराज के मेडिकल वाहन चालक और खलासी से तमंचे के बल पर 2.32 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिए। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी पूर्वी व सीओ रानीगंज मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रयागराज के अमर ज्योति मेडिकल एजेंसी से शुक्रवार को दिन में ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के घासी का पुरवा निवासी मेडिकल वाहन चालक अजय पांडेय नैनी के महेवा निवासी खलासी अंकित भारती के साथ सुल्तानपुर गया था। जहां ऑक्सीजन सिलिंडर की डिलीवरी देने के बाद रुपये लेकर वह घर लौट रहे थे। देल्हूपुर थाने से पहले ही गजेहड़ा पुलिस चौकी के करीब अजय पांडेय ने वाहन रोका। तभी पीछे से तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। अजय के अनुसार बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। उसे बचाने के लिए अंकित दौड़ा तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। तभी बाइक पर बैठा एक बदमाश तमंचा लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बदमाश वाहन से 2.32 लाख रुपये व दोनों का मोबाइल लूटकर भाग निकले। राहगीरों की मदद से चालक ने मेडिकल एजेंसी के मालिक संजय केसरवानी व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर लूट की खबर मिलते ही पुलिस विभाग के होश उड़ गए। घटनास्थल पर भागकर एसओ राधेबाबू पहुंचे। कुछ ही देर में सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी पहुंचकर छानबीन करने लगे। इस बीच एएसपी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंचे।

चालक व खलासी से पूछताछ के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई। स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव भी बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाए गए। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है। अभी तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed