फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   21 form rejected

21 के पर्चे खारिज, अब 88 मैदान में

Tue, 07 Feb 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 07 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
21 form rejected
UP Election 2017: 302 millionaires are contesting in the first phase

विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विश्वनाथगंज विधानसभा से शिवसेना प्रत्याशी नूतन पांडेय, रामपुरखास विधानसभा से अपना दल (कृष्णागुट) के प्रत्याशी जयपान पटेल सहित 21 उम्मीदवाराों का पर्चा खारिज कर दिया गया। सदर विधानसभा से भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी संगलाल गुप्ता के पहले दाखिल शपथपत्र में मुकदमा का जिक्र नहीं करने और दूसरे दिन दाखिल पर्चे में मुकदमे का जिक्र करने पर आपत्ति होने से मामला चुनाव आयोग पहुंच गया। आयोग से कोई दिशा-निर्देश नहीं आने के कारण उनका फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। ज्यादातर प्रत्याशियों के पर्चे त्रुटिपूर्ण शपथपत्र देने और नामांकन पत्र के सभी कॉलम को विधिवत नहीं भरने के कारण खारिज हुए हैं। जिले के सातों विधानसभा में अब प्रत्याशियों की संख्या घटकर 88 हो गई है। सबसे अधिक 17 प्रत्याशी रानीगंज विधानसभा में हैं।

मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के पर्चों की जांच और आपत्तियां ली गईं। सदर विधानसभा से भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के पहले सेट में दाखिल शपथपत्र में मुकदमे का जिक्र नहीं करने और दूसरे दिन दो सेट में दाखिल पर्चे में मुकदमें का जिक्र करने पर आपत्ति होने से मामला चुनाव आयोग पहुंच गया। आयोग से दिशा-निर्देश नहीं आने के कारण देरशाम चुनाव अधिकारी ने फैसला बुधवार तक के लिए सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन


रामपुरखास विधानसभा में तीन प्रत्याशियों के पर्चे खारिज किए गए। इसमें अपना दल (कृष्णा गुट) प्रत्याशी जयपान पटेल का पर्चा खारिज कर दिया गया। जयपान ने नामांकन पत्र में मतदाता सूची का जो क्रमांक भरा था, वह  वोटरलिस्ट में नहीं था। दूसरा कारण शपथ पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करना था। दूसरे प्रत्याशी विनोद पांडेय ने राष्ट्रीय जन शांति पार्टी से नामांकन किया था, जिसमें शपथपत्र अपूर्ण था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा विकास पार्टी की प्रत्याशी रामा देवी का अतिरिक्त शपथपत्र नहीं देने के कारण पर्चा खारिज कर दिया गया। विश्वनाथगंज विधानसभा में चार प्रत्याशियों का नामांकन अवैध घोषित किया गया है। शिवसेना प्रत्याशी नूतन पांडेय का शपथपत्र पर दस्तखत नहीं बनाने के  कारण पर्चा खारिज कर दिया गया, जबकि लोकदल प्रत्याशी रमजान ने शपथपत्र का कालम ही खाली छोड़ दिया था। निर्दलीय प्रत्याशी मायादेवी का आवेदन पत्र ठीक ढंग से नहीं भरा गया था।

निर्दलीय कमलेश ने सिर्फ आठ ही प्रस्तावक और मतदाता सूची की प्रमाणित प्रतिलिपि नहीं दी थी। पट्टी विधानसभा क्षेत्र से आवेदन करने वाले राजेश कुमार का पर्चा इसलिए खारिज कर दिया गया कि उन्होंने चुनाव अधिकारी के सामने शपथ नहीं लिया था। रानीगंज विधानसभा में पांच प्रत्याशियों का पर्चा अवैध घोषित किया गया है। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के प्रत्याशी जयप्रकाश त्रुटिपूर्ण शपथपत्र देने, निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार के आवेदन में प्रस्तावकों की संख्या कम होने, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी रामानन्द पांडेय के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर नहीं होने के कारण पर्चा खारिज कर दिया गया।


निर्दलीय प्रत्याशी अतुल कुमार के शपथपत्र पर हस्ताक्षर नहीं करने, संजीव कुमार के सभी पेज पर दस्तखत नहीं होने के कारण पर्चा खारिज कर दिया गया है। सदर विधानसभा से आठ पर्चे अवैध घोषित किए गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी गंगेश मिश्र, जानकी देवी, मो. युफूस, काश्मीर,  रामकरन, अनिल त्रिपाठी, फूलचंद्र सोनी, शाकिर अली का नामांकन पत्र अपूर्ण होने के  कारण पर्चा खारिज कर दिया गया। जबकि कुंडा और बाबागंज में सभी पर्चे वैध मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed