{"_id":"5c8d3896bdec2214243068e5","slug":"201552758934-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ग्राम पंचायतों में शौचालयों के घपले की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ग्राम पंचायतों में शौचालयों के घपले की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। पट्टी, आसपुर देवसरा और मंगरौरा विकास खंड की चार ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण में धांधली की जानकारी होने पर डीपीआरओ ने जांच कराने का आदेश दिया है। एडीओ पंचायत और डीपीसी को जांच अधिकारी नामित कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट तलब की है।
जिले में शौचालयों में हुए घपले की परतें उधड़ने से सतर्क हुए डीपीआरओ ने अब पट्टी विधानसभा के चार गांवों में हुए खेल का खुलासा करने के लिए नई टीम गठित की है। मंगरौरा विकास खंड के सूर्यगढ़ जगन्नाथपुर, आसपुर देवसरा के डाही, पट्टी विकास खंड के रामपुर बेला और अंतपुर में शौचालयों के निर्माण में धांधली होने की शिकायत मिलने पर डीपीआरओ ने टीम गठित करके कार्रवाई करने को कहा है। ब्लाकों के एडीओ पंचायत और डीपीसी को पत्र जारी कर सप्ताह भर के अंदर रिपोर्ट तलब की है।