फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पति के सामने पत्नी से अश्लील हरकत 19-16-28

पति के सामने पत्नी से अश्लील हरकत 19-16-28

Sun, 22 Apr 2018 08:04 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
पति के सामने पत्नी से अश्लील हरकत 19-16-28
पति के सामने पत्नी से युवक अश्लील हरकत करने लगा। पति ने विरोध किया तो उसे दौड़ाकर पीटा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली उठा लाई। हालांकि तहरीर न मिलने का दावा करते हुए पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के शुकुलपुर में शनिवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम में देवकली का एक परिवार शामिल होने गया था। आधी रात को घर वापसी के दौरान वाहन आमने-सामने आ गए। जिसे लेकर कहासुनी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार सवार दबंग लोगों ने पति के सामने पत्नी के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पति को पीटने लगे। आसपास के लोग भी विरोध करने का साहस नहीं कर सके। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली उठा ले गई। इधर, आरोप है कि एक शातिर अपराधी की धमकी के बाद पति ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। जिसके चलते रविवार दोपहर आरोपी युवक को पुलिस ने तहरीर न मिलने की बात कहते हुए छोड़ दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि चूंकि कोई तहरीर नहीं मिली थी। इसलिए उसे मुचलके पर छोड़ा गया है। यदि वह तहरीर देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed