{"_id":"5a6351b94f1c1b80268b57d6","slug":"201516458425-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेगा सिकुड़े शहर का दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ेगा सिकुड़े शहर का दायरा
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ेगा सिकुड़े शहर का दायरा
बोर्ड की बैठक में शहर के सीमा विस्तार पर लगी मुहर, नगर पालिका के दायरे में आएंगी 22 ग्राम पंचायतें
86 हजार से बढ़कर एक लाख 16 हजार पहुंच जाएगी आबादी
पूरे केशवराय और सोनावा नए गांव भी आए नगर पालिका के दायरे में
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़।
लंबे समय से अटके शहर के सीमा विस्तार पर शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मुहर लग गई। नगर पालिका के दायरे में शहर के आसपास की 22 ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा। पूरे केशवराय और सोनावां गांव भी अब शहर का हिस्सा होंगे। इन गांवों के जुड़ने से शहर की आबादी 86 हजार से बढ़कर 1 लाख 16 हजार के आसपास हो जाएगी। सीमा विस्तार पर मुहर लगने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक शनिवार को चेयरमैन प्रेमलता सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। सबसे पहले नगर पालिका के सीमा विस्तार को रखा गया। अस्पताल वार्ड के सभासद मुहिब्बुल आरफीन ने कहा कि कौन सा गांव नगर में शामिल हो रहा है। उसका नक्शा मुहैया कराया जाए। चर्चा के बीच ही मकंद्रूगंज के सभासद ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि शहर का सीमा विस्तार होना बहुत जरूरी है। इसलिए इसे अध्यक्ष व ईओ को कार्रवाई के लिए अधिकृत कर दिया जाए। जिस पर सदन ने मेज थपथपाकर प्रस्ताव पारित कर दिया। डोर टू डोर सफाई व्यवस्था करने वाली ग्वालियर की संस्था को हटाने और पालिका के संसाधन व ठेके पर कर्मचारियों को रखकर सफाई व्यवस्था कराने पर प्रस्ताव पारित हुए। पेयजल के लिए खराब हैंडपंपों को पालिका से ठीक कराने की बात पर निर्णय लिया गया। नई वाटर वेंडिंग मशीनों के क्रय करने व खराब को दुरुस्त कराने को भी मंजूरी मिली। नालों की सफाई के लिए छत्तीसगढ़ के मजदूरों से कार्य कराने की बात सामने आई। बैठक में कर अधीक्षक सभाजीत सिंह, सफाई निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, जेई जल जेबा आगा, सभासद अनिल सिंह, धर्मशील शुक्ला, आशुतोष सिंह, मालती सिंह, आरती सरोज, दीपक कुमार, वंदना शर्मा, कुमकुम, श्रीनाथ यादव, शीला सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इनसेट-----
शौचालय की जमीन पर है अवैध कब्जा
नगर पालिका बोर्ड की मीटिंग के दौरान ही मीराभवन के सभासद ने मुद्दा उठाया कि संजय मार्केट के पास शौचालय के लिए जमीन कई साल पहले छोड़ी गई थी। जिस पर अवैध रूप से किसी ने कब्जा कर रखा है। इस पर ईओ ने नगर पालिका के कर अधीक्षक और जेई को मौके पर जाकर अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
इनसेट----
कर्मचारियों को मिले वर्दी
नगरपालिका बोर्ड की बैठक के दौरान सफाई निरीक्षक ने सफाईकर्मियों की वर्दी का मामला सदन के सामने रखा। जिसमें सदस्यों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को वर्दी जरूर दिलाई जाए, ताकि उनकी अलग पहचान हो सके।
इनसेट
नाले को लेकर हुई सभासदों से तकरार
जीआईसी के पास जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया था। जिसे अवैध रूप से मिट्टी डालकर पाट लिया गया है। कई सालों से वहां नाले का निशान तक नहीं देखा गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान भी नाला नहीं दिखा था। बोर्ड की बैठक के दौरान सभासद ज्ञानेश मिश्र ने मिट्टी हटवाकर नाले की सफाई कराने की बात कही। इसे लेकर सफाई निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने नाला न होने की बात कही। जिससे असंतुष्ट सभासद हंगामा करने लगे। सफाई निरीक्षक और सभासदों में बहस हो गई। ईओ ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि वह टीम भेजकर तहकीकात कराएंगे।
इनसेट----
चुप्पी साधे रहीं महिला सभासद
शनिवार को हुई पहली बैठक में अधिकांश महिला सभासद चुप बैठी रहीं। अपने मोहल्ले की समस्या तक नहीं उठा सकीं। केवल टक्करगंज की सभासद छाया श्रीवास्तव ने कहा कि डोर टू डोर का काम बहुत घटिया है। जिसे हटाया जाए।
इनसेट----
मिलेगी सहूलियत, पर लदेगा कर
नगर पालिका के दायरे में शामिल होने वाले गांवों में पेयजल, बिजली और रास्ते की सहूलियत मिलेगी। मोहल्लों में कच्चे मार्ग पक्के हो जाएंगे। अलबत्ता नगर पालिका बनने के बाद लोगों के ऊपर कर का बोझ बढ़ जाएगा। बिना नक्शा पास कराए मकान नहीं बना सकेंगे।
इनसेट----
ब्लाक प्रमुख और प्रधानों की छिन जाएगी कुर्सी
नगर पालिका के सीमा विस्तार पर मुहर लगने के बाद अब प्रधान, बीडीसी सदस्य और ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। करनपुर करमचंदा के रहने वाले प्रमुख राम प्रकाश सरोज की कुर्सी जाने का खतरा है। इसके अलावा प्रधान और बीडीसी सदस्यों की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। ऐसे गांवों की प्रधानी शासन स्तर से समाप्त कर दी जाएगी। बहुत से प्रधान खतरे को भांपते हुए अभी से ही कोर्ट की शरण लेने की तैयारी में जुट गए हैं।
इनसेट----
इन गांवों को किया गया शामिल
गांव/ मोहल्ला क्षेत्र जनसंख्या
बेल्हाघाट संपूर्ण 670
दहिलामऊ --- 3580
बलीपुर --- 475
रंजीतपुर चिलबिला आंशिक 2873
पूरे ईश्वरनाथ संपूर्ण 3479
सगरा --- 5087
रूपापुर --- 2634
सैयाबांध ---- 314
टेऊंगा आंशिक 2525
गोपालापुर ---- 848
जोगापुर संपूर्ण 1416
भंगवा --- 2934
देवकली --- 2402
करनपुर खास ---- 1957
पूरे नरसिंहभान --- 4664
करनपुर करमचंदा --- 2258
सहोदरपुर ---- 1075
कादीपुर ---- 330
जिरियामऊ ----- 60
पटखौली ----- 299
सोनावां आंशिक 302
पूरे केशवराय आंशिक 339