{"_id":"5990607f4f1c1ba4488b45d4","slug":"201502634111-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
Updated Sun, 13 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में एक नवजात की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घरवाले चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। बाद में सीएमएस के समझाने पर शव लेकर घर चले गए।
रानीगंज थाना क्षेत्र के धनुहा गांव निवासी पिंकी तिवारी पत्नी पिंटू तिवारी ने शनिवार को बस स्टैंड स्थित राजगंगा नर्सिंगहोम में एक बच्चे को जन्म दिया। कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने तत्काल उसे जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर एसएनसीयू पहुंचे। यहां चिकित्सक भर्ती करके इलाज करना शुरू कर दिए। रविवार को नवजात की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरवाले चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। खबर मिलते ही महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस संतोष त्रिपाठी पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। प्रभारी सीएमएस ने बताया कि नवजात की हालत बेहद खराब थी। इस लिए उसे एसएनसीयू में रखा गया था।