{"_id":"599733424f1c1b23158b4608","slug":"2-car-one-loader-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायआनादेव में पकड़ी गई पांच सौ पेटी हिमाचल की शराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरायआनादेव में पकड़ी गई पांच सौ पेटी हिमाचल की शराब
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarh
क्षेत्र के सरायआना देव के पास शुक्रवार को स्वॉट टीम और जेठवारा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की पांच सौ पेटी अवैध शराब बरामद की। शराब माफिया डीसीएम से पेटियां उतरवा रहे थे। तभी पुलिस पहुंच गई। चर्चा है कि इस दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई, लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है। मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शराब के साथ दो बोलेरो, एक डीसीएम और एक कार बरामद की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जेठवारा थाना के सरायआना देव गांव के पास बाग में गुरुवार की देर रात शराब माफिया हिमाचल प्रदेश की शराब डीसीएम से उतरवा रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिलते ही जेठवारा एसओ के साथ स्वाट टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही शराब माफियाओं ने फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। हालांकि इससे पुलिस इनकार कर रही है। इस बीच शराब माफिया मौका पाकर डीसीएम व दो बोलेरो के साथ एक कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि डीसीएम में लगभग 500 पेटी शराब लदी थी। पुलिस ने मौके पर मिले वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।