फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   2.40 lakh robbed from Tiny branch operator's partner in broad daylight

दिनदहाड़े टाइनी शाखा संचालक के पार्टनर से 2.40 लाख की लूट

Fri, 14 Feb 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
2.40 lakh robbed from Tiny branch operator's partner in broad daylight
कंधई पुलिस द्वारा धराया लूट के दौरान साथ रहा युवक असफाक। - फोटो : PRATAPGARH
दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाश तमंचे के बल पर टाइनी शाखा संचालक के पार्टनर से 2.40 लाख रुपये लूट ले गए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को संदिग्ध मान छानबीन में जुट गई है। कस्तूरीपुर निवासी रमेश वर्मा ने कंधई मधुपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की टाइनी शाखा खोल रखी है। जैतीपुर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र दयाराम उसका पार्टनर है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर प्रवीण चिलबिला स्थित एसबीआई से 2.40 लाख रुपये निकालकर अमसौना निवासी अशफाक पुत्र हामिद कंधई मधुपुर लौट रहे थे। रुपये से भरा बैग प्रवीण ने हाथ में टांग रखा था। प्रवीण बाइक चलाते हुए जफरापुर गेट के पास करीब पहुंचा था, तभी पीछे से पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे तमंचा सटाकर बाइक रोक ली।
विज्ञापन

इसके बाद प्रवीण के हाथ से रुपये से भरा बैग छीनने लगे। विरोध पर बदमाशों ने प्रवीण व अशफाक को पीटा। इसके बाद बैग लेकर बदमाश शहर की ओर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट से इलाके में हड़कंप मच गया। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेद्वी ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पीड़ित से पूछताछ करके घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एसबीआई का सीसीटीवी खंगाला
दिनदहाड़े टाइनी शाखा संचालक के पार्टनर से 2.40 लाख रुपये की लूट की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस छानबीन में जुट गई। स्वॉट टीम ने घटनास्थल से लेकर एसबीआई शाखा तक के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले शुरू कर दिए। एसबीआई में लगे कैमरे भी खंगाले।

बैग की कहानी से फंस रहा पेंच
दिनदहाड़े लूट की खबर पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेद्वी ने पीड़ित प्रवीण व अशफाक से अलग-अलग पूछताछ की। इस दौरान रुपये से भरे बैग को लेकर पेंच फंस गया। प्रवीण का कहना था कि बैग उसने टांग रखा था तो अशफाक खुद के पास बैग होने की जानकारी देता रहा। इससे गुत्थी सुलझाने के बजाय और उलझ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed