फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पहले दिन सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी ने भरा पर्चा

पहले दिन सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी ने भरा पर्चा

Tue, 16 Apr 2019 09:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी ने भरा पर्चा
चित्र--
विज्ञापन

पहले दिन सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी ने भरा पर्चा
शहर में निकाला जुलूस, लहराया सपा व बसपा का झंडा
कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ नामांकन, प्रत्याशी के साथ अंदर जाने की कोशिश हुई फेल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के नामांकन के पहले दिन मंगलवार को सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी ने लाव-लश्कर के साथ एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन स्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण समर्थक प्रत्याशी के साथ भीतर घुसने के लिए धक्कामुक्की करते रहे लेकिन कामयाब नहीं हो सके। नामांकन स्थल के बाहर पुरोहित शंखनाथ कर रहे थे। सुरक्षा के लिए भारी फोर्स लगाई गई थी। बैरीकेडिंग के भीतर व बाहर महिला पुलिसकर्मी लगाई गईं थीं ताकि कोई बाहर से भीतर प्रवेश न कर सके।
जिलाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को नामांकन के पहले दिन सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने कचहरी पहुंचे। उन्होंने एक सेट में नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही को सौंपा। बसपा प्रत्याशी के साथ सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर शिवाकांत ओझा, युवा सपा नेता संजय पांडेय, बसपा जिलाध्यक्ष डा. राम समाज गौतम, जोनल क्वार्डीनेटर अशोक गौतम नामांकन कक्ष में मौजूद थे। प्रस्तावक राम समाज गौतम रहे। इसके पूर्व गठबंधन प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी अपने रुपापुर स्थित आवास से सपा व बसपा कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस लेकर निकले। उनके साथ सपा व बसपा के दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। नामांकन करने जाते समय प्रत्याशी के साथ पार्टी के नेता व समर्थक भी घुसने की कोशिश करने लगे। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने एनआईसी गेट पर ही रोक दिया। गेट पर ही पूर्व सांसद सीएन सिंह, शक्ति सिंह, इरशाद सिद्दीकी, हरीश शुक्ला, वासिक खान, रमेश यादव, अभिषेक तिवारी, राष्ट्रीय लोकदल के दल जिलाध्यक्ष आजाद अली पप्पी, बसपा नेता विजय मिश्र बाबी, उमेश पासी, विजय यादव समेत अन्य लोग डटे रहे। नामांकन स्थल पर डीएम मार्कण्डेय शाही व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। एसडीएम सदर विनीत उपाध्याय कार्यालय में डटे रहे। नामांकन के पहले दिन केवल गठबंधन प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नामांकन प्रारंभ होने के पूर्व एसपी एस आनंद ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में फोर्स के साथ ही एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र और सीओ लालगंज रमेशचंद्र डटे रहे।
विज्ञापन

इनसेट---------
जब बसपा प्रत्याशी की जीप हुई कंट्रोल से बाहर
बसपा प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बसपा प्रत्याशी का जुलूस जैसे ही ट्रेजरी चौराहा पहुंचा, अचानक जीप में खराबी आ गई। जीप चालक के कंट्रोल से बाहर हो गई। यह देख अफरा-तफरी मच गई। समर्थक जीप को रोकने में जुट गए। यह तो गनीमत रही कि जीप की रफ्तार बहुत कम थी। अन्यथा अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। इसके बाद समर्थकों के साथ अशोक पैदल ही कचहरी की ओर निकल पड़ेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
आज रहेगा अवकाश
बुधवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसलिए बुधवार को नामांकन नहीं होगा। गुरुवार को नामांकन का दूसरा दिन होगा।
इनसेट--------
इन लोगों ने लिया नामांकन पत्र
नामांकन पत्र लेने वालों में कांग्रेस की रत्ना सिंह, सुभाष चंद्र तिवारी बहुजन महापार्टी, अक्षय प्रताप सिंह जनसत्ता लोकतांत्रिक दल, जय सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, राम बहादुर शर्मा मौलिक अधिकार पार्टी, मो. इरशाद सर्वोदय भारत पार्टी, संगमलाल गुप्ता भाजपा, अजय शर्मा, भारतीय सर्वजन पार्टी, शेष नारायण तिवारी सोवियूक पार्टी, जगदीश पाल राष्ट्रीय साम्यवादी पार्टी, रामआसरे पटेल आखिरी इंसाफ साम्यावादी पार्टी, जगन्नाथ आवामी समता पार्टी, सुनील चंद्र पाल राष्ट्रीय समाज पार्टी, संजीव कुमार जस्टिस पार्टी का नाम शामिल है।

इनसेट--------
डीएम के हस्तक्षेप के बाद अशोक को मिला था नामांकन पत्र
सपा-बसपा, रालोद प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी को मंगलवार को ही नामांकन करना था। जिले के अफसर मंगलवार को सुबह दस बजे के पहले नामांकन पत्र देने को तैयार नहीं थे। मगर जब यह मामला डीएम के पास पहुंचा, तो चुनाव कार्यालय के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए नामांकन पत्र देने को कहा। सोमवार को शाम को ही अशोक त्रिपाठी और रत्ना सिंह के नाम से नामांकन पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed