फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मोदी जुमलेबाज : शिवपाल

मोदी जुमलेबाज : शिवपाल

Mon, 11 Feb 2019 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
मोदी जुमलेबाज : शिवपाल
प्रतापगढ़। सोमवार को शहर में अपना दल कृष्णा गुट की तरफ से आयोजित न्याय रैली में पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 के पहले भाजपा ने सत्ता में आने के लिए जनता से जो भी वादे किए थे, वह धरातल पर नहीं दिखे। किसान परेशान हैं। बेरोजगार दर-दर भटक रहे हैं। काला धन व तीन महीने में भ्रष्टाचार के खात्मे के दावे की हवा निकल गई है। खाते में 15 लाख देने की बात तो दूर, फूटी कौड़ी नहीं मिली। अभी भी मोदी सरकार जुमलेबाजी से बाज नहीं आ रही है।
विज्ञापन


आईटीआई मैदान में आयोजित रैली में शिवपाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए भीड़ से अच्छे दिन के नारे पर सवाल किया। कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाकर गरीबों, मजदूरों, बेरोजगारों, किसानों का वोट लेकर सत्ता में आई मोदी सरकार ने सिर्फ धोखा दिया है। व्यापारी भी परेशान हैं। नोटबंदी से पूरी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। उद्योग-धंधे ठप हो गए। किसानों को फसल का दोगना दाम नहीं मिल सका। फसल बीमा में भी खेल हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की लागत का ब्यौरा बनना चाहिए। जब मंडी व्यवस्था मेरे हाथ मेें थी, किसानों के हित में कई पहल की गई। अध्यक्षता करते हुए अद की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि पार्टी के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल ने गरीबों एवं कमेरा समाज के लिए जो सपना देखा था, उसे पूरा करना है। भाजपा सरकार में 90 प्रतिशत किसान मजदूर हो गए। किसानों को छह हजार रुपये देने की घोषणा कर उनका मजाक उड़ाया गया है। अब तक किसानों की फसल की कीमत तय नहीं हो सकी है। इस बार लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। मगर मोदी सरकार विदेश में नीतियां बना रही है। इस अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रदेश के महासचिव विनोद पांडेय, गंगा राय यादव, पंकज निरंजन, सुनीता सिंह पटेल, बृजेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed